---Advertisement---

No Entry 2 से Varun Dhawan के बाहर होने की खबरें , बोनी कपूर ने किया बड़ा खुलासा

By Riya Kumari

Published :

Follow
Varun Dhawan is reportedly out of No Entry 2

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : हाल ही में Varun Dhawan के फिल्म नो एंट्री 2 (No Entry Mein Entry) से बाहर होने की अफवाहों ने सोशल मीडिया पर खूब हलचल मचा दी थी। रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि Varun के डेट्स भेड़िया 2 (Bhediya 2) से टकरा रहे हैं, जिसके चलते उन्होंने फिल्म छोड़ दी है। हालांकि अब निर्माता बोनी कपूर ने इन खबरों पर विराम लगाते हुए सच्चाई सामने रखी है।

यह भी पढे : प्रनूतन बहल: स्टार किड होने के बावजूद झेला रिजेक्शन, कहा- सबकुछ थाली में नहीं मिलता

बोनी कपूर ने Zoom से एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा —

“हम नो एंट्री में एंट्री बना रहे हैं और Varun Dhawan व अर्जुन कपूर दोनों इस फिल्म का हिस्सा हैं। हम अपने तीसरे हीरो और बाकी कलाकारों को फाइनल करने की प्रक्रिया में हैं।”

पहले इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, Varun Dhawan और अर्जुन कपूर की तिकड़ी तय की गई थी, लेकिन दिलजीत को अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते फिल्म छोड़नी पड़ी। इसके बाद मीडिया में खबरें आईं कि Varun भी फिल्म से अलग हो सकते हैं, लेकिन अब बोनी कपूर की पुष्टि के बाद साफ है कि वरुण फिल्म में बने हुए हैं।

Varun Dhawan और अर्जुन कपूर फिर मचाएंगे धमाल

Varun Dhawan हाल ही में “सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी” में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वहीं, दिलजीत दोसांझ की पिछली फिल्म “सरदार जी 3” भारत में रिलीज नहीं हो सकी क्योंकि इसमें पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर ने काम किया था। आने वाले समय में वरुण और दिलजीत एक साथ जेपी दत्ता की वॉर ड्रामा फिल्म “बॉर्डर 2” में नजर आएंगे, जिसमें सनी देओल और आहान शेट्टी भी अहम भूमिकाओं में होंगे।

 “नो एंट्री” का गौरवशाली इतिहास

2005 में रिलीज हुई नो एंट्री, अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी एक सुपरहिट कॉमेडी थी। इस फिल्म में सलमान खान, अनिल कपूर, फरदीन खान, बिपाशा बसु, लारा दत्ता और सेलीना जेटली जैसे सितारे नजर आए थे। बोनी कपूर द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी।

अब इसके सीक्वल नो एंट्री में एंट्री को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। वरुण धवन और अर्जुन कपूर की जोड़ी एक बार फिर कॉमेडी का तड़का लगाने को तैयार है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---