Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, कई दिग्गज नेता शामिल

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/ रांची : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी रणनीति को धार देते हुए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। सूची में पार्टी के केंद्रीय और राज्यस्तरीय कई बड़े नेताओं को शामिल किया गया है, जो चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे।

यह भी पढ़े : घाटशिला विधानसभा से बाबूलाल सोरेन होंगे बीजेपी के उम्मीदवार — पार्टी ने एक बार फिर जताया भरोसा!

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, अन्नपूर्णा समेत कई दिग्गज

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

केंद्रीय नेतृत्व द्वारा जारी सूची में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, जुएल उरांव, अन्नपूर्णा देवी और संजय सेठ जैसे दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं। इनके साथ ही ओडिशा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों को भी स्टार प्रचारकों की सूची में जगह दी गई है, जिससे साफ है कि पार्टी इस उपचुनाव को बेहद गंभीरता से ले रही है।

राज्य स्तर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और रघुवर दास भी प्रचार अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

इसके अलावा झारखंड की राजनीति के अन्य कद्दावर चेहरे–चंपई सोरेन और मधु कोड़ा को भी स्टार प्रचारकों में शामिल किया गया है। घाटशिला में यह उपचुनाव भाजपा और अन्य दलों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है, और आने वाले दिनों में यहां हाई-वोल्टेज चुनाव प्रचार देखने को मिलेगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator