---Advertisement---

शंका होने पर बूथ पर पोलिंग एजेंट उठवाएंगे बुर्का’:गिरिराज सिंह ने कहा- चुन-चुन कर घुसपैठियों को बाहर करेंगे

By Muskan Thakur

Published :

Follow
शंका होने पर बूथ पर पोलिंग एजेंट उठवाएंगे बुर्का'

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने बयान दिया है। इन्होंने कहा है कि भारत के अंदर इंडी गठबंधन, बिहार में लालू यादव और कांग्रेस पार्टी खास करके घुसपैठियों को ही मान लिए हैं कि यह मुसलमान का प्रतिनिधित्व करते हैं। आने वाले दिन में जब एनडीए की सरकार बनेगी, तो एक-एक को चुन करके बिहार से बाहर करेंगे, डिपोर्ट करेंगे।

ये भी पढ़े : क्या नीतीश अगले CM होंगे? शाह बोले- चुनाव बाद फैसला

गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि इन्हें बचाने के लिए न राहुल गांधी आएंगे न तेजस्वी यादव आएंगे। यह मुसलमान चाहे बांग्लादेशी मुसलमान हैं, उनका रहने का हक नहीं है। एसआईआर पर उन्हीं के लिए हंगामा किया गया था।बुर्का पर क्यों हंगामा कर रहे हैं? यह लोग, कौन सा कानून है, क्या यह इस्लामी कंट्री है। हमारा देश बाबा साहब के संविधान से चलता है। आधार कार्ड यह लोग वहां दिखाते हैं, जब पासपोर्ट बनाना होता है। एयरपोर्ट जाते हैं, तो बुर्का उठाकर मुंह दिखाते हैं।

देश में संविधान से कानून चलता

मतदान केंद्र पर बुर्का उठाने में शर्म आती है। हमें शंका होगा तो हम बुर्का उठवाएंगे। देश का संवैधानिक स्तर अभी नहीं गिरा है और देश में संविधान से कानून चलता है। चुनाव संविधान के तहत होता है, संविधान ने अधिकार दिया है कि अगर शंका होगी तो राजनीतिक दल का पोलिंग एजेंट बुर्का उठाबाएगा।गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए पूरी तरह से एकजुट है। बेगूसराय में हम सभी सातों सीट जीतेंगे। यहां कांग्रेस भी है, कम्युनिस्ट भी है, कई दल के लोग हैं, इंडी गठबंधन के भी प्रत्याशी हैं। महागठबंधन के उनके पास न नेता है, न नेतृत्व है, नाश गठबंधन की एकता है, नाश नियत है और न कोई प्रोग्राम है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---