---Advertisement---

सुबह और रात होगी कूल-कूल, बादल छंटते ही झारखंड में बढ़ेगी ठंड

By Muskan Thakur

Published :

Follow
सुबह और रात होगी कूल-कूल, बादल छंटते ही झारखंड में बढ़ेगी ठंड

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : राजधानी समेत झारखंड में अगले दो से तीन दिनों के भीतर तापमान तेजी से गिर सकता है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले तीन दिन के दौरान सुबह में धुंध गहरा सकता है। हालांकि, धूप निकलने के बाद इसका असर कम होगा। मोंथा तूफान के असर से आसमान में छाए बादल अभी भी पूरी तरह से नहीं छटे हैं। आसमान से बादल के छटते ही शुष्क और ठंडी हवाओं का राज्य में सीधा प्रवेश होगा, जिससे मौसम ठंडा होगा।
मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान के छह डिग्री तक गिरने का अनुमान व्यक्त किया है।

ये भी पढ़े : बेटियों ने रचा इतिहास, देश हुआ गौरवान्वित: सुधीर कुमार पप्पू

इससे रात और सुबह के दौरान कनकनी बढ़ सकती है। धूप निकलने के बाद कनकनी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, तूफान के असर से उत्तर-पश्चिमी दिशा से आनेवाली हवा का रुख झारखंड की ओर शुरू हुआ है।
रांची समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में आंशिक और हल्के बादल छाए हुए हैं। अगले 24 घंटे के दौरान इसके आसमान से छंट जाने की संभावना है। ठंडी हवा आने के बावजूद दिन के अधिकतम तापमान में वृद्धि होने का अनुमान नहीं है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के अंदर कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। इसमें रांची के मांडर, गुमला, तिलैया, हजारीबाग, कोडरमा, पश्चिमी सिंहभूम आदि जिलों में तीन मिमी से भी कम बारिश हुई। रांची में रविवार को अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम सरायकेला का 32.3 डिग्री दर्ज किया गया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---