Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

घाटशिला में भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन की जीत बड़े अंतर से होगी : जटाशंकर पांडे

By Riya Kumari

Published :

Follow
भाजपा
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर:  भाजपा के झारखंड प्रदेश कार्य समिति के सदस्य जटाशंकर पांडे ने शुक्रवार को घाटशिला उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के पक्ष में प्रचार अभियान चलाया। मौके पर उनके साथ जिप सदस्य कुसुम पूर्ति, विकास जायसवाल, बजरंगी पाण्डेय भी शामिल थे।

यह भी पढे : मुंबई में लोकल ट्रेन हादसा: दो की मौत, तीन घायल, यूनियन की हड़ताल के बीच हुआ हादसा

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

उन्होंने घाटशिला विधान सभा क्षेत्र के बड़ा जुड़ी, भदूआ, खड़िया कॉलोनी, सालबनी, केसरपुर, कारा डुबा, पुनगोंडा, केंदाडीह आदि गांवों में जाकर मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को भारी मतों से विजय बनाने की अपील की।

पांडेय ने झामुमो नेताओं तथा राज्य सरकार पर राजनीतिक प्रहार करते हुए कहा कि राज्य सरकार एवं इसके नेता घमंड में चूर है। इन्हें झारखंड की समस्याओं एवं गरीब जनता के कल्याण से कोई मतलब नहीं है। झामुमो की हार सुनिश्चित है। घाटशिला उप चुनाव में झामुमो को पराजित करके यहां की जनता राज्य सरकार के खिलाफ एक सटीक संदेश देगी। पांडेय ने कहा कि घाटशिला में भाजपा की लहर है। झारखंड का विकास करना भाजपा के जेहन में है। डबल इंजन की सरकार ही राज्य का समुचित विकास कर सकती है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator