सोशल संवाद/डेस्क: अब Mango Flyover Construction की गति रफ्तार पकड़ेगी। स्वर्णरेखा नदी पर पुल और मानगो में बन रहे फ्लाईओवर के निर्माण की गति को रफ्तार देने के लिए 25 नवंबर से 24 दिसंबर तक यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। आजादनगर की ओर डाउन रैंप के निर्माण के दौरान वाहनों का सुचारू आवागमन सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस ने नए रूट जारी किए हैं।

यह भी पढ़ें: सांसद विद्युत वरण महतो के नेतृत्व में भव्य मैराथन, विजेताओं को मिला मेडल व पुरस्कार राशि
नए आदेश के अनुसार, मानगो चौक से पारडीह चौक के बीच भारी वाहनों का परिचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। पारडीह चौक से मानगो चौक या ओल्ड पुरुलिया रोड की ओर आने वाले बड़े वाहनों को डिमना चौक की ओर डायवर्ट किया गया है।
स्कूल समय को ध्यान में रखते हुए बड़ा हनुमान मंदिर से मानगो चौक तक स्कूल बस और वैन को सुबह 6 से 8 बजे तक आने की अनुमति दी गई है। इस अवधि में मानगो चौक से पारडीह रोड की ओर वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।सुबह 8 बजे से अगले दिन सुबह 6 बजे तक मानगो चौक से पारडीह की ओर वाहन आवागमन पूर्ववत रहेगा, जबकि बड़ा हनुमान मंदिर से मानगो चौक की ओर आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
छोटे वाहन भी समयानुसार रूट का पालन करेंगे। सुबह 6 से 8 बजे तक छोटे वाहन सहारा सिटी रोड नंबर 15 होते हुए मानगो ब्रिज तक जा सकेंगे, जबकि सुबह 8 बजे से अगले दिन सुबह 6 बजे तक उन्हें चेपा पुल और ओल्ड पुरुलिया रोड मार्ग से गुजरना होगा।
Mango Municipal Corporation ने की माइकिंग
मानगो नगर निगम की ओर से मंगलवार को माइकिंग कर नए नियम को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। निगम अधिकारियों ने बताया कि निर्माण अवधि के दौरान यातायात व्यवस्था में बदलाव लागू रहेगा। वाहन चालकों से नए रूट का पालन करने की अपील की गई। साथ ही फुटपाथी दुकानदारों को दिक्कतों से बचने और सड़क किनारे जाम की स्थिति न बने, इसके लिए फुटपाथ खाली करने की सलाह दी गई










