सोशल संवाद/डेस्क: चटगांव में खेले गए तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में आयरलैंड ने बांग्लादेश को 39 रन से हराकर सबको चौंका दिया। इस जीत के साथ आयरलैंड ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। यह टीम की साल 2025 की पहली टी20 इंटरनेशनल जीत है।

यह भी पढ़ें: Sehwag का रिकॉर्ड तोड़ Rishabh Pant ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में मरे सबसे ज्यादा छक्के
टॉस और आयरलैंड की पारी
बांग्लादेश ने टॉस जीतकर आयरलैंड को पहले बल्लेबाज़ी का मौका दिया। शुरुआत धीमी रही, लेकिन इनिंग्स को मजबूत बनाया पॉल स्टर्लिंग और टिम टेक्टर ने 40 रनों की साझेदारी कर। इसके बाद नंबर तीन पर आए हैरी टेक्टर मैच के असली हीरो साबित हुए।
उन्होंने सिर्फ 45 गेंदों में 69 रन बनाए, जिसमें 1 चौका और 5 जोरदार छक्के शामिल थे। उनकी इस आक्रामक बल्लेबाज़ी ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। इसके अलावा कर्टिस कैंफर ने 24 रन और लोरकन टकर ने 18 रन जोड़ते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। 20 ओवर बाद आयरलैंड का स्कोर था 181/4। बांग्लादेश की तरफ से तंजीम हसन शाकिब ने 2 विकेट लिए, लेकिन काफी रन भी खर्च किए। शोरिफुल और रिशाद हुसैन को एक-एक विकेट मिला।
टी20 में बांग्लादेश की खराब शुरुआत
182 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। पहले ही ओवरों में उनके चार विकेट सिर्फ 18 रन के स्कोर पर गिर गए।
- तंजीद हसन- 2
- इमोन- 1
- लिटन दास- 1
- सैफ हसन- 6
बांग्लादेश पावरप्ले में ही मैच से बाहर होता नजर आया।
तौहीद हृदॉय की जुझारू पारी
हालांकि, तौहीद हृदॉय ने शानदार खेल दिखाते हुए टीम को संभालने की कोशिश की। उन्होंने 50 गेंदों पर 83 रन ठोके, जिनमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल थे। लेकिन उनकी यह तूफानी इनिंग टीम के लिए जीत दिलाने के लिए काफी नहीं रही।
उनके अलावा जेकर अली ने 20 और शोरिफुल इस्लाम ने 12 रन बनाए। बाकी कोई भी बल्लेबाज़ दहाई तक नहीं पहुंच सका और पूरी टीम 142 रन पर ऑल आउट हो गई।
आयरलैंड की शानदार गेंदबाज़ी
आयरलैंड की जीत में गेंदबाज़ों का बड़ा योगदान रहा।
- मैथ्यू हम्फ्रीज- 4 विकेट (13 रन खर्च)
- बैरी मैकार्थी- 3 विकेट
- मार्क एडायर- 2 विकेट
इनकी सटीक गेंदबाज़ी ने बांग्लादेश को संभलने का मौका नहीं दिया। आयरलैंड ने मैच 39 रन से जीता और सीरीज में 1-0 से आगे है।










