---Advertisement---

60 करोड़ विवाद पर राज कुंद्रा का तीखा जवाब, ट्रोल को दिया करारा रिएक्शन

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Raj Kundra sharp reply on 60 crore case

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा का सोशल मीडिया पर दिया गया एक सख्त संदेश, जिसमें उन्होंने खुद को 60 करोड़ रुपये के कथित घोटाले को लेकर बेगुनाह बताया है। राज ने साफ कहा है कि उन्होंने न तो किसी के सामने झुकने का रास्ता चुना है और न ही किसी तरह की रिश्वत दी है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली की शादी में दुल्हन ने ShahRukh Khan से मांगा “बोलो जुबान केसरी” डायलॉग, किंग खान ने यूं टाल दी बात

गुरुवार को शेयर किए गए अपने पोस्ट में राज कुंद्रा ने लिखा कि कुछ लोगों ने अपने पद का गलत इस्तेमाल करते हुए उन्हें तोड़ने की कोशिश की, लेकिन सच और ईश्वर की शक्ति उनके साथ है। उन्होंने यह भी कहा कि वह सच के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं और किसी भी दबाव में नहीं आएंगे।

इसी पोस्ट पर एक यूजर ने उनके पुराने पोर्नोग्राफी केस को लेकर तंज कसते हुए टिप्पणी कर दी। इस पर राज ने भी तुरंत पलटवार करते हुए व्यंग्यात्मक अंदाज में जवाब दिया, जिससे मामला और चर्चा में आ गया। सोशल मीडिया पर उनके इस जवाब को लेकर खूब प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

गौरतलब है कि वर्ष 2021 में राज कुंद्रा को मोबाइल ऐप्स के जरिए अश्लील कंटेंट के निर्माण और सप्लाई के मामले में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें मुंबई की आर्थर रोड जेल में करीब दो महीने रहना पड़ा था। बाद में मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी उनसे पूछताछ की थी। हालांकि, दिसंबर 2022 में सुप्रीम कोर्ट से उन्हें अग्रिम जमानत मिल गई थी।

फिलहाल राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) 60 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले की जांच कर रही है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि व्यापार बढ़ाने के नाम पर पैसे लेकर उनका निजी इस्तेमाल किया गया। हालांकि कपल ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। मामले में दोनों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी है, जिससे वे फिलहाल देश से बाहर नहीं जा सकते। जांच अभी जारी है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---