सोशल संवाद / डेस्क : संसद खेल महोत्सव के अवसर पर आज दिनांक 14/12/25 को वॉलीबॉल खेल का आयोजन रामदास भत्ता कम्युनिटी सेंटर में किया गया इस प्रतियोगिता में कुल 18 टीम पुरूष वर्ग में और 5 टीम महिला वर्ग में भाग लिया कुल 250 खिलाड़ी ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया आज सुबह खेल के उदघाटन के अवसर पर माननीय विद्युत महतो को गंगावली राय के द्वारा पूप्ष गुच्छ देकर सम्मानित किया गया,

यह भी पढे : KSMS Students Win IAC-2025 at NIT Jamshedpur with Innovative STEM Project
पुरुष वर्ग में रामदास भत्ता कम्युनिटी सेंटर विजेता रही वही पूर्वी सिंहभूम की टीम को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ,तीसरे स्थान पर टाटा स्टील ट्रेनिंग सेंटर की टीम रही पुरुष वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार पुरुषोत्तम रंजन को दिया गया,
वही महिला वर्ग में पूर्वी सिंहभूम की टीम विजेता रही दूसरा स्थान रामदास भत्ता सेंटर को मिला वही तीसरे स्थान पर केरला पब्लिक स्कूल की टीम रही महिला वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब सुप्रिया दुबे को दिया गया,मैच का संचालन सुनील कुमार राय,अमरीक सिंह,हरे राम,दीपक कुमार , जितेन्द्र मिश्रा,अरशद अली,धनरंजन शर्मा, अनंता संतरा,रवि सिंह,विवेक भारद्वाज, कुंदन के द्वारा किया गया, सभी खिलाड़ियों को माननीय सांसद के द्वारा पुरस्कृत किया गया, इस अवसर पर राजीव कुमार,संजीव कुमार ,भास्कर राव,शकील अहमद मौजूद थे।राजीव कुमार मिश्रा ,सचिव, पूर्वी सिंहभूम वॉलीबॉल एसोसिएशन ने पूरे आयोजन का सफल संचालन किया।










