सोशल संवाद/जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नितिन नवीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा जमशेदपुर महानगर जिला कोषाध्यक्ष कृष्णा शर्मा काली ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। भाजपा नेता काली शर्मा ने कहा कि नितिन नवीन का संगठनात्मक अनुभव, कर्मठता एवं पार्टी के प्रति समर्पण सर्वविदित है।

ये भी पढे : ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान, मधु कोड़ा ने दक्षिण-पूर्व रेलवे से शीघ्र कार्रवाई की मांग
उनके नेतृत्व में भाजपा का संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा देशभर में पार्टी की विचारधारा को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनकी इस नई जिम्मेदारी से बीजेपी को और मजबूती मिलेगी। साथ ही नितिन नवीन के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा एवं दिशा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है और इससे संगठनात्मक कार्यों में गति आएगी। नितिन एक समर्पित और अनुशासित राजनीतिज्ञ हैं।










