---Advertisement---

Justice MS Sonak होंगे झारखंड हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस, सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम की सिफारिश

By Aditi Pandey

Updated On:

Follow
Justice MS Sonak will be the new Chief Justice of Jharkhand

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: झारखंड हाई कोर्ट को जल्द नया मुख्य न्यायाधीश मिलने वाला है। बांबे हाई कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश Justice महेश शरदचंद्र सोनक को झारखंड हाई कोर्ट का अगला चीफ जस्टिस नियुक्त किए जाने की सिफारिश की गई है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने उनके नाम की अनुशंसा केंद्र सरकार को भेज दी है। वर्तमान चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान के आठ जनवरी को सेवानिवृत्त होने के बाद जस्टिस सोनक झारखंड हाई कोर्ट की जिम्मेदारी संभालेंगे। वर्तमान में वह बांबे हाई कोर्ट के दूसरे वरीयतम न्यायाधीश हैं।

यह भी पढ़ें: झारखंड में बढ़ी ठंड और कोहरे की मार, रांची में पारा 5° तक गिरा, मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया

जस्टिस एमएस सोनक का जन्म 28 नवंबर 1964 को हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा गोवा के पणजी स्थित डॉन बॉस्को हाई स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने धेम्पे कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस से विज्ञान स्नातक की डिग्री हासिल की और एमएस कॉलेज ऑफ लॉ, पणजी से प्रथम श्रेणी में एलएलबी किया। इसके साथ ही उन्होंने जेवियर सेंटर ऑफ हिस्टोरिकल रिसर्च से पुर्तगाली भाषा में डिप्लोमा भी प्राप्त किया है।

वर्ष 1988 में जस्टिस सोनक महाराष्ट्र एवं गोवा बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में नामांकित हुए। उन्होंने बांबे हाई कोर्ट की पणजी पीठ में सिविल और संवैधानिक मामलों के साथ-साथ श्रम, सेवा, पर्यावरण, वाणिज्यिक, कर, कंपनी कानून और जनहित याचिकाओं से जुड़े मामलों में लंबा और समृद्ध अनुभव हासिल किया। अपने करियर के दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण कानूनी भूमिकाएं निभाईं।

21 जून 2013 को उन्हें बांबे हाई कोर्ट का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया। अब उनके झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बनने से राज्य की न्यायिक व्यवस्था को उनके अनुभव का लाभ मिलने की उम्मीद की जा रही है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---