---Advertisement---

Mushtaq Ali Trophy 2025 के हीरो अनुकूल रॉय, जानिए बिहार से झारखंड तक का उनका सफर

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Anukul Roy the hero of Mushtaq Ali Trophy 2025

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: पुणे में खेले गए Syed Mushtaq Ali Trophy 2025 के फाइनल में झारखंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। हरियाणा के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में झारखंड की जीत के दो बड़े नायक रहे कप्तान ईशान किशन और ऑलराउंडर अनुकूल रॉय। पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए अनुकूल रॉय को इस सीजन का बेस्ट प्लेयर भी चुना गया, जिसके बाद वे चर्चा का केंद्र बन गए हैं।

यह भी पढ़ें: Mushtaq Ali Trophy में झारखंड का ऐतिहासिक खिताब, धनबाद क्रिकेट संघ ने जताई खुशी

अनुकूल रॉय भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए ऑलराउंडर हैं। उनका जन्म 30 नवंबर 1998 को बिहार के समस्तीपुर जिले में हुआ था। उनके पिता सुधाकर रॉय पेशे से वकील हैं। अनुकूल ने अपनी शुरुआती पढ़ाई समस्तीपुर के डीएवी स्कूल से की और 12वीं तक शिक्षा प्राप्त की। क्रिकेट के प्रति गहरी रुचि के चलते उन्होंने पढ़ाई से ज्यादा ध्यान खेल पर दिया। पिता के सहयोग से उनका दाखिला एक स्थानीय क्रिकेट अकादमी में कराया गया, जहां से उनके क्रिकेट करियर की नींव पड़ी।

अनुकूल ने अपने करियर की शुरुआत स्थानीय टेनिस बॉल टूर्नामेंट से की और बाद में बिहार अंडर-16 व अंडर-19 टीम का हिस्सा बने। बेहतर मौके की तलाश में वे जमशेदपुर पहुंचे और झारखंड क्रिकेट अकादमी से जुड़ गए। साल 2017 उनके करियर का टर्निंग पॉइंट रहा, जब उन्हें इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टीम में चुना गया। इस सीरीज में उन्होंने चार मैचों में 10 विकेट लेकर खुद को साबित किया।

आईपीएल में अनुकूल रॉय को पहली बार 2019 में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलने का मौका मिला। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ डेब्यू करते हुए किफायती गेंदबाजी और विकेट लेकर प्रभावित किया। बाद में वे 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स से भी जुड़े। मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में शानदार प्रदर्शन के बाद अब अनुकूल रॉय को भारतीय क्रिकेट का भविष्य माना जा रहा है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---