---Advertisement---

24 दिसंबर 2025 को श्रीनाथ विश्वविद्यालय में आयोजित होगा प्रथम दीक्षांत समारोह

By Muskan Thakur

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : श्रीनाथ विश्वविद्यालय, जमशेदपुर काप्रथम दीक्षांत समारोहका आयोजन 24 दिसंबर2025को विश्वविद्यालय परिसर में अत्यंत गरिमामय एवं भव्य रूप से होगा। यह ऐतिहासिक अवसर विश्वविद्यालय की अकादमिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगा।

ये भी पढे : Chaibasa एंबुलेंस मामले पर बाबूलाल मरांडी का हमला, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर उठे सवाल

इस दीक्षांत समारोह में विभिन्न संकायों के स्नातक, स्नातकोत्तर एवं शोध उपाधि प्राप्त विद्यार्थियों को विधिवत उपाधियाँ प्रदान की जाएँगी, साथ ही विधार्थियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कोस्वर्ण पदक एवं विशेष पुरस्कारोंसे सम्मानित किया जाएगा।

प्रथम दीक्षांत समारोह में 2021 से लेकर 2023 अकॉदमिक सत्रों (2021/2022/2023) के विधार्थियों को डिग्री से सम्मानित किया जाएगा। कुल 529 डिग्रीयां प्रदान की जाएगी जिनमें 44 विधार्थियों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा।जिनमें अंग्रेजी के4 विधार्थी, एजुकेशन के 1, पत्रकारिता एंव जनसंचार के 3, इकोनॉमिक्स के 2, भूगोल के 2, कॉमर्स एंड मैनेजमेंट के 11, आईटी के 5, मैथेमेटिक्स के 1, भौतिकी से 1, रसायन से 1, इंजीनियरिंग से 6 फाइन आर्टस से 2, योगा से 4, हिंदी में 1 और फॉर्मेसी से 1 इसके अलावा 121 स्नातकोत्तर, 169 स्नातक एंव 239 डिप्लोमा कीउपाधिप्रदान की जाएगी। इस समारोह के द्वारा विधार्थियों के परिश्रम और प्रतिभा को विश्वविद्यालय द्वारा सम्मानित किया जाएगा। समारोह से विभिन्न संकायों के उतीर्ण विधार्थियों को उनके शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया जाएगा।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय केमाननीय कुलाधिपति, कुलपति, प्रतिकुलपति, विशिष्ट अतिथि, विश्वविद्यालय के शासी निकाय के सदस्य, गणमान्य अतिथि, शिक्षाविद्, अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहेंगे। दीक्षांत समारोह में मुख्यअतिथि के रुप में माननीय राज्यपाल, झारखंड, संतोषकुमारगंगवार की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। जिसमें वे विद्यार्थियों को जीवन, करियर और सामाजिक उत्तरदायित्वों के प्रति प्रेरित करेंगे।इस अवसर पर अभिभावकगण भी उपस्थित रहेंगे।

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रुप में पूर्व मुख्यमंत्री और सरायकेला विधानसभा के विधायकश्री चंपई सोरेनउपस्थित रहेंगे।

झारखंड की पूर्व मंत्री और सिंहभूम संसदीय क्षेत्र की सासंद जोबा मांझी भी उपस्थित रहेंगी।

ईचागढ़ विधानसभा की विधायक सविता महतो उपस्थित रहेंगी।

श्रीनाथ विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह के लिए आयोजित प्रेस कांफ्रेस में श्रीनाथ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सुखदेव महतो, कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन, डीन एडमिनिष्ट्रेशन, कुलसचिव डॉ याहया मजुमदार तथा श्री जे. राजेश सम्मिलित हुए।

दीक्षांत समारोह के बारे में बात करते हुए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सुखदेव महतो ने कहा कि“श्रीनाथ विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह न केवल विद्यार्थियों की वर्षों की मेहनत का प्रतिफल है, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान की औपचारिक शुरुआत भी है। हमारा उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि समाज के लिए जिम्मेदार, नैतिक और सक्षम नागरिक तैयार करना भी है। इस तरह के आयोजन से छात्रों को अध्धयन के लिए प्रेरणा मिलेगी और वे शिक्षा के क्षेत्र में अपना सर्वोत्तम देने के लिए अभिप्रेरित होंगे”

इस अवसर पर अपने विचार रखते हुए कुलसचिव डॉ याहया मजुमदार ने कहा कि दीक्षांत समारोह से विधार्थियों को सकारात्मक ऊर्जा मिलेगीजो उनके भविष्य के लिए कारगर सिद्ध होगी।
प्रथम दीक्षांत समारोह के आयोजन पर विधार्थियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
निम्नलिखित विभाग के विधार्थियों को मिलेगा गोल्ड मेडल

1 स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज
डिपार्टमेंट ऑफ इंग्लिश
डिपार्टमेंट ऑफ हिंदी
डिपार्टमेंट ऑफ ज्योग्राफी
डिपार्टमेंट ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन
डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक्स

2 स्कूल ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट
i) डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स
ii)डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट

3 स्कूल ऑफ आईटी
i) डिपार्टमेंट ऑफ आईटी

4 स्कूल ऑफ साइंस
i)डिपार्टमेंट ऑफ मैथेमेटिक्स
ii)डिपार्टमेंट ऑफ फिजिक्स
iii)डिपार्टमेंट ऑफ केमेस्ट्री

5स्कूल ऑफ डिप्लोमा एंड इंजीनियरिंग
i)डिपार्टमेंट ऑफ डिप्लोमा इन
ट्रिपल ई
सीएस
मैकेनिकल
सिविल इंजीनियरिंग
ii)डिपार्टमेंट ऑफ इंजीनियरिंग इन
ट्रिपल ई
सीएस
मैकेनिकल
सिविल इंजीनियरिंग

6 स्कूल ऑफ फॉर्मेसी
i)डिप्लोमा इन फॉर्मेसी

7 डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन
एम.ए. इन एजुकेशन

8 स्कूल ऑफ फाइन आर्टस
डिपार्टमेंट ऑफ फाइन आर्टस

9 स्कूल ऑफ हेल्थ एंड एलाईड साईंस
डिपार्टमेंट ऑफ योगा

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---