बिहार की ट्रेनें फुल, टाटा-बक्सर पूजा स्पेशल 13 अक्तूबर से चलेगी

By Riya Kumari

Published :

Follow
बिहार की ट्रेनें फुल, टाटा-बक्सर पूजा स्पेशल 13 अक्तूबर से चलेगी

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : पूजा की भीड़ और ट्रेनों में सीटों की स्थिति को देखते हुए टाटानगर से बिहार के बक्सर के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन ने शुक्रवार को यह आदेश जारी किया है। 13 अक्तूबर से 25 नवंबर तक स्पेशल ट्रेन अप-डाउन में सात फेरे लगाएगी। टाटा सेट्रेन मंगलवार व बक्सर से बुधवार को रवाना होगी।

यह भी पढे : Delhi Internet Shutdown: इंटरनेट बंद होने पर कैसे चलाएं Google Maps? जानें BitChat ऐप की खासियत

Sunrise Enclave

मुरी, बोकारो और गोमो होकर चलने वाली 20 कोच की ट्रेन को टाटानगर और बक्सर के बीच 16 स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। स्पेशल ट्रेन चलने से झारखंड-बिहार के हजारों यात्रियों को पूजा के दौरान आवागमन में सहूलियत मिलेगी। आरा व बक्सर की अन्य ट्रेनों में वेटिंग की समस्या भी कम होगी। इससे पहले रेलवे ने टाटा होकर संतरागाछी-अजमेर स्पेशल 12 अक्तूबर से 28 दिसंबर तक, इतवारी शालीमार स्पेशल 15 से 30 अक्तूबर तक और संबलपुर-संतरागाछी स्पेशल 14 व 21 अक्तूबर को चलाने का आदेश दिया था। टाटा होकर संतरागाछी से मुंबई पूजा स्पेशल ट्रेन 28 अक्तूबर तक चलेगी। लखनऊ से आदित्यपुर स्पेशल 10 अक्तूबर को रवाना होगी।

आरा-बक्सर की ट्रेन में नहीं मिल पाता है कंफर्म टिकट

साउथ बिहार एक्सप्रेस और बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस में यात्रियों को जल्दी कंफर्म टिकट नहीं मिलता। टाटा-बक्सर के स्लीपर और थर्ड एसी में भी यात्रियों को सीट की दिक्कत होती है। साउथ बिहार में स्लीपर और थर्ड एसी में वेटिंग 15 से ज्यादा होने पर टिकट कंफर्म होने में संशय होता है। बिलासपुर बक्सर में छत्तीसगढ़ और ओडिशा से बिहार के स्टेशनों के लिए सीटें फुल रहती हैं। ऐसे में स्पेशल ट्रेन चलाने से तीन-चार हजार यात्रियों को हर फेरे में सहूलियत होगी।

छपरा-गया मार्ग में भी स्पेशल ट्रेन की जरूरत

छपरा, दरभंगा के अलावा गया, औरंगाबाद मार्ग के लिए भी स्पेशल ट्रेन की आवश्यकता पर यात्री संगठनों ने जोर दिया है। रेल संघर्ष समिति के ज्योति मिश्रा ने कहा कि छठ के दौरान बिहार के दरभंगा, समस्तीपुर व भागलपुर समेत मार्ग की यात्रियों को सीट की समस्या झेलनी पड़ती है। जोन को बिहार की ट्रेनों की वेटिंग का सर्वे कर स्पेशल ट्रेन की घोषणा करनी चाहिए। बिहार के आरा, छपरा, जयनगर, गोड्डा एवं बक्सर एक्सप्रेस में 10 हजार से ज्यादा लोग हर फेरे में यात्रा करते हैं।

भीड़ नियंत्रण को बनेंगी कई टीमें

जमशेदपुर। टाटानगर स्टेशन पर पूजा की भीड़ नियंत्रण के लिए वाणिज्य रेल कर्मचारियों की टीम बनाई जाएगी, ताकि यात्रियों को भीड़ में परेशानी न हो। दुर्गा पूजा से छठ तक वाणिज्य कर्मचारी चिह्नित ट्रेनों के समय स्टेशन पर रहकर यात्रियों को ट्रेन पर चढ़ने और उतरने में सहायता करेंगे, जिससे धक्का-मुक्की और अफरातफरी की स्थिति न बने।
आरपीएफ के जवान भी भीड़भाड़ वाली ट्रेनों की जनरल और स्लीपर कोच में यात्रियों को कतार से चढ़ाएंगे। चक्रधरपुर मंडल के आदेश पर टाटानगर स्टेशन के पोर्टिको में होल्डिंग एरिया बनाने का काम शुरू हो गया है। इससे यात्री ट्रेन के समय टिकट दिखाकर ही स्टेशन में प्रवेश कर सकेंगे। रेलवे को 15 अक्तूबर से ट्रेनों में अधिक भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। भीड़ नियंत्रण टीम को ट्रेन के अनुसार रिपोर्ट देना होगा। भीड़ के समय चक्रधरपुर मंडल के अधिकारी स्टेशन का औचक निरीक्षण भी करेंगे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट