---Advertisement---

26 दिसंबर से ट्रेन से लंबी दूरी का सफर महंगा, 215 किमी से ज्यादा यात्रा पर बढ़ेगा किराया

By Aditi Pandey

Published :

Follow
train travel to become expensive from Dec 26

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: भारतीय रेलवे ने यात्रियों को नए साल से पहले झटका देते हुए लंबी दूरी की रेल यात्रा के किराए में बढ़ोतरी की घोषणा की है। यह नया किराया 26 दिसंबर 2025 से देशभर में लागू होगा। इस फैसले के तहत 215 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करने वाले यात्रियों को अब हर किलोमीटर पर 1 से 2 पैसे अतिरिक्त किराया देना होगा। रेलवे का मानना है कि इस बदलाव से उसे सालाना करीब 600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय होगी।

यह भी पढ़ें: जेवियर पब्लिक स्कूल, डोरकासाई में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस

रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस किराया बढ़ोतरी का असर लोकल ट्रेन यात्रियों, मंथली सीजन टिकट (MST) धारकों और 215 किलोमीटर तक की यात्रा करने वाले यात्रियों पर नहीं पड़ेगा। साधारण (ऑर्डिनरी) क्लास में 215 किमी से अधिक की दूरी तय करने पर 1 पैसा प्रति किलोमीटर किराया बढ़ेगा। वहीं, मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों की नॉन-एसी क्लास के साथ-साथ एसी क्लास में सफर करने वालों को 2 पैसे प्रति किलोमीटर ज्यादा चुकाने होंगे।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, किराया बढ़ाने का मकसद यात्री सुविधाओं में सुधार और परिचालन लागत की भरपाई करना है। बढ़े हुए किराए से मिलने वाली अतिरिक्त राशि का उपयोग ट्रैक मेंटेनेंस, कोच अपग्रेडेशन और सेफ्टी सिस्टम को मजबूत करने में किया जाएगा।

उदाहरण के तौर पर, भोपाल से दिल्ली की दूरी करीब 800 किलोमीटर है। ऐसे में एसी क्लास में यात्रा करने वाले यात्रियों को अब लगभग 16 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। रेलवे का कहना है कि किराया बढ़ोतरी मामूली है और इससे आम यात्रियों पर ज्यादा बोझ नहीं पड़ेगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---