Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

कोहरा-शीतलहर का डबल अटैक, फ्लाइट-ट्रेन सब लेट, झारखंड को ठंड से राहत नहीं

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
fog and cold wave Jharkhand
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/रांची : झारखंड में कुहासे के साथ ठंड काफी बढ़ गई है। कनकनी और कोहरे से जनजीवन बेहाल है। रविवार को लोहरदगा का न्यूनतम तापमान तीन पर पहुंच गया। जबकि राज्य के अन्य जिलों के तापमान में कमी आई है। लोहरदगा का पारा राज्य में सबसे नीचे 3 डिग्री, मैकलुस्कीगंज का 5, जबकि कांके का 7.3 डिग्री रहा।

यह भी पढ़े : RIMS Land Scam: हाईकोर्ट ने ACB जांच के दिए आदेश, दोषी अफसर-बिल्डरों से वसूलेगा मुआवजा

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

घने कोहरे से दृश्यता न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है। इस वजह से विमान, रेल और बस सेवाएं बाधित हैं। सबसे अधिक प्रभाव विमान सेवा पर ही पड़ा है। रविवार को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से सात विमानों को फिर रद्द कर दिया गया। मौसम विभाग के अनुसार, रांची में कुहासे की दृश्यता 400 मीटर रही। वहीं जमशेदपुर में यह 500 मीटर, जबकि मेदिनीनगर में 800 मीटर और देवघर में मात्र 200 मीटर रही।

24 घंटे में सात डिग्री तक गिरा पारा

राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान एक से तीन डिग्री और अधिकतम एक से पांच डिग्री तक नीचे गिरा। इससे रांची समेत राज्य के अन्य जिलों में रात की कनकनी काफी बढ़ गई। मौसम विभाग ने राज्य के उत्तरी भागों पलामू से संताल तक बिहार से लगे जिलों में सोमवार को घने कुहासे का यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, रविवार को सर्द हवाओं के कारण पारा में गिरावट आई। न्यूनतम व अधिकतम तापमान सामान्य से कम है। रांची का न्यूनतम 7.8 डिग्री, गुमला का 5.2 डिग्री दर्ज किया गया। मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री दर्ज किया गया। सर्वाधिक अधिकतम तापमान सरायकेला का 24.1 डिग्री रहा। सर्द हवाओं के कारण इससे दिन में भी कनकनी का अहसास हो रहा है।

आठ विमान घंटों विलंब से रांची आए-गए

सुबह 8.55 बजे जानेवाला इंडिगो रांची-बेंगलुरु का विमान तीन घंटे देरी से उड़ा। इंडिगो का रांची-हैदराबाद विमान ढाई घंटे विलंब से गया। शाम को 4.55 बजे एयर इंडिया का रांची-बेंगलुरु विमान एक घंटे देरी से उड़ा। 5.45 बजे इंडिगो का दिल्ली रांची विमान दो घंटे देरी से उड़ा। शाम 6.50 बजे इंडिगो का रांची-मुंबई विमान दो घंटे व रात 7.20 बजे एयर इंडिया का रांची से दिल्ली जानेवाला विमान एक घंटे देर उड़ा। रात नौ बजे दिल्ली के लिए इंडिगो एक घंटे और 9.15 बजे एयर इंडिया का विमान भी एक घंटे देर उड़ा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator