---Advertisement---

Municipal Election की तैयारी तेज, मानगो–जुगसलाई में वार्ड आरक्षण गजट जारी

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Ward Reservation Gazette issued Municipal Election

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: झारखंड में Municipal Election को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश के बाद नगर निकाय चुनाव से जुड़ा गजट प्रकाशित कर दिया गया है, जिसके साथ ही वार्डवार आरक्षण की स्थिति भी साफ हो गई है। गजट में यह स्पष्ट किया गया है कि मेयर का चुनाव सीधे जनता के मत से होगा, जबकि हर वार्ड से अलग-अलग वार्ड सदस्य चुने जाएंगे। हालांकि मेयर और उपमेयर पद के आरक्षण को लेकर अभी कोई सूची जारी नहीं की गई है। प्रशासन की योजना मार्च 2026 तक चुनाव संपन्न कराने की है।

यह भी पढ़ें: राजनीतिक दलों को इलेक्टोरल ट्रस्ट से ₹3,811 करोड़ चंदा:भाजपा को 2024-25 में सबसे ज्यादा ₹3,112 करोड़; कांग्रेस को सिर्फ ₹299 करोड़

इस प्रक्रिया के तहत जमशेदपुर के मानगो नगर निगम और जुगसलाई नगर परिषद में नगर निकाय चुनाव कराए जाएंगे। जारी आंकड़ों के अनुसार, मानगो नगर निगम के 36 वार्डों में से 17 वार्ड सदस्य पद आरक्षित रखे गए हैं। वहीं जुगसलाई नगर परिषद के 22 वार्डों में से 11 सीटों को आरक्षित घोषित किया गया है। महिलाओं के लिए भी बड़ी संख्या में सीटें सुरक्षित की गई हैं मानगो नगर निगम में 17 और जुगसलाई नगर परिषद में 9 सीटें महिला आरक्षण के तहत आएंगी।

मानगो नगर निगम में यह पहला अवसर होगा, जब स्थानीय मतदाता अपने पार्षदों और नगर निकाय प्रतिनिधियों को चुनेंगे। पहली बार होने जा रहे इस ऐतिहासिक चुनाव के लिए प्रशासनिक तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। सभी 36 वार्डों का आरक्षण रोस्टर आधिकारिक रूप से तय कर दिया गया है।

गजट के मुताबिक, मानगो नगर निगम के 36 वार्डों में 19 वार्ड अनारक्षित हैं, जिनमें से 9 सीटें महिलाओं के लिए सुरक्षित रखी गई हैं। अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ओबीसी-1) के लिए सबसे अधिक 12 वार्ड आरक्षित किए गए हैं, जबकि पिछड़ा वर्ग (ओबीसी-2) के लिए 2 वार्ड तय हुए हैं। अनुसूचित जनजाति के लिए 2 और अनुसूचित जाति के लिए 1 वार्ड आरक्षित किया गया है।

नगर विकास एवं आवास विभाग के आंकड़े बताते हैं कि मानगो नगर निगम क्षेत्र में ओबीसी-1 की आबादी सबसे अधिक है। कुछ वार्डों में इन वर्गों की जनसंख्या में बड़ा अंतर देखने को मिलता है, जिसके आधार पर आरक्षण तय किया गया है। गजट जारी होने के साथ ही राजनीतिक हलचल तेज होने की संभावना है और स्थानीय स्तर पर चुनावी गतिविधियां रफ्तार पकड़ सकती हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---