---Advertisement---

शीतलहर के बीच बर्मामाइंस में सांसद विद्युत महतो व विधायक पूर्णिमा साहू ने बांटे 700 कंबल

By Aditi Pandey

Published :

Follow
blanket distribution Amid the cold wave शीतलहर

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: लौहनगरी जमशेदपुर में बढ़ती ठंड और शीतलहर के बीच भारतीय जनता पार्टी ने सेवा और संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। जनहित में चल रहे कंबल वितरण अभियान के तहत शुक्रवार को बर्मामाइंस क्षेत्र के लक्ष्मीनगर फुटबॉल मैदान में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो और जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने संयुक्त रूप से 700 से अधिक जरूरतमंद लोगों के बीच कंबलों का वितरण किया।

यह भी पढ़ें: पूर्वी घोड़ाबंधा पंचायत के धुआँ कॉलोनी में 30 जरूरतमंद बुजुर्गों के बीच कंबल वितरण

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व में घर-घर जाकर जरूरतमंदों की पहचान की थी। चिन्हित लोगों को कूपन देकर सम्मानपूर्वक कार्यक्रम स्थल पर आमंत्रित किया गया, जहां उन्हें कंबल प्रदान किए गए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि भाजपा की राजनीति सेवा, समर्पण और संवेदना पर आधारित है। पार्टी चुनावी राजनीति के साथ-साथ समाज के जरूरतमंद वर्ग की सेवा को अपना दायित्व मानती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा का हर कार्यकर्ता जनसेवा के कार्यों में सक्रिय है और ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाना सामाजिक जिम्मेदारी है।

विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र को आत्मसात करते हुए भाजपा लगातार जनसेवा के कार्य कर रही है। कड़ाके की ठंड गरीब और असहाय लोगों के लिए बड़ी चुनौती होती है, ऐसे में कोई भी जरूरतमंद ठंड से प्रभावित न हो, यही पार्टी का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में आगे भी ऐसे सेवा कार्य जारी रहेंगे।

कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष रितेश झा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---