सोशल संवाद / जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न, कवि हृदय और महान विचारक स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाई गई। यह कार्यक्रम स्टील हाउस, गंधक रोड में आयोजित किया गया, जहां भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

यह भी पढे : झारखंड में क्यों रद्द हो गईं ये ट्रेनें? रेलवे ने बताई वजह
कार्यक्रम के दौरान अटल बिहारी वाजपेयी के प्रेरणादायक जीवन, उनके विचारों और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को कार्यकर्ताओं के बीच रखा गया। वक्ताओं ने कहा कि अटल का जीवन आज भी युवाओं और कार्यकर्ताओं के लिए मार्गदर्शन का स्रोत है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद रविंद्र कुमार राय, प्रदेश मंत्री गणेश मिश्र, माननीय सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व सांसद आभा महतो, पार्टी के वरिष्ठ नेता नंदजी प्रसाद, विनोद सिंह, जटा शंकर पांडे, मनोज सिंह, योगेश मल्होत्रा, अनिल सिंह और नीरज सिंह उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने की, जबकि संचालन पार्टी के उपाध्यक्ष राजीव सिंह ने किया। इस आयोजन में साकची मंडल, बिष्टुपुर मंडल, सेनारी मंडल, कदमा मंडल, मैंगो मंडल, उलीडीह मंडल और आजादनगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अटल को श्रद्धांजलि अर्पित की। यह आयोजन न सिर्फ अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृतियों को जीवंत करने वाला रहा, बल्कि पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और प्रेरणा भी भर गया।










