---Advertisement---

नए साल पर जमशेदपुर में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक, 31 दिसंबर और 1 जनवरी को Traffic में बदलाव

By Aditi Pandey

Published :

Follow
जमशेदपुर

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर: नववर्ष 2026 के स्वागत को लेकर जमशेदपुर में जिला पुलिस प्रशासन ने यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े कदम उठाए हैं। जश्न के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचने के लिए शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगाई गई है।

यह भी पढ़ें: जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई

जिला पुलिस प्रशासन की ओर से संयुक्त रूप से जारी आदेश के अनुसार, 31 दिसंबर 2025 को संध्या 5 बजे से देर रात 2 बजे तक जमशेदपुर नगर क्षेत्र में बस को छोड़कर सभी प्रकार के भारी वाहनों का परिचालन पूर्णत: वर्जित रहेगा। वहीं, एक जनवरी 2026 को सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक भी भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी।

सुरक्षा व्यवस्था होगी सख्त

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय नए साल के मौके पर सड़कों, होटलों, पिकनिक स्पॉट और प्रमुख बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।  
नववर्ष के जश्न को देखते हुए शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता किया गया है। खास तौर पर बिष्टुपुर, मानगो, एयरपोर्ट रोड और एनएच-33 पर यातायात पुलिस और स्थानीय थाना पुलिस की अतिरिक्त तैनाती की जाएगी।

नशे में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई

प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। इसके साथ ही, नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा। ब्रेथ एनालाइजर के जरिए जांच कर नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित तरीके से नववर्ष का जश्न मनाएं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---