सोशल संवाद/डेस्क: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष Tej Pratap Yadav की तबीयत बुधवार सुबह अचानक बिगड़ गई। पेट में तेज दर्द की शिकायत के बाद उन्हें कंकड़बाग स्थित मेडिवर्सल हॉस्पिटल के इमरजेंसी विभाग में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उनकी स्थिति का तुरंत मूल्यांकन किया।

यह भी पढ़ें: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया पर कांग्रेस के सवाल, वहीं अटल जी को झारखंड निर्माण का श्रेय
सूत्रों के अनुसार तेजप्रताप यादव सुबह करीब 11 बजे अस्पताल पहुंचे और उनकी जांच में लगभग दो घंटे लगे। डॉक्टरों ने पेट से संबंधित सभी जरूरी जांच कराईं, जिसमें अल्ट्रासाउंड भी शामिल था। जांच रिपोर्ट सामान्य आई और फिलहाल किसी गंभीर परेशानी की बात सामने नहीं आई।
उनकी देखभाल डॉक्टर मराची रंजन और अल्ट्रासाउंड विशेषज्ञ पीयूष ने की। चिकित्सकों ने उन्हें दवाएं दी और खान-पान में सावधानी बरतने की सलाह दी। कहा जा रहा है कि समय पर इलाज मिलने के कारण उनकी स्थिति स्थिर है।
गौरतलब है कि तेजप्रताप यादव मंगलवार रात भी मेडिवर्सल हॉस्पिटल गए थे, लेकिन उस समय वे खुद मरीज नहीं थे और किसी अन्य मरीज को देखने गए थे। बुधवार को अस्पताल से बाहर निकलते समय उन्होंने कंधे पर ऊनी चादर और सिर पर मोटा मफलर बांधा हुआ था, जिससे उनकी ठंड और कमजोरी के संकेत साफ दिखे।
अस्पताल से बाहर आते हुए तेजप्रताप यादव ने मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में कहा कि अब वे बेहतर महसूस कर रहे हैं। उन्होंने नए साल 2026 के लिए सभी लोगों को शुभकामनाएं दी और अपने भाई तेजस्वी यादव, परिवार के अन्य सदस्यों और बिहारवासियों के लिए अच्छे रहने की कामना की।
डॉक्टरों की सलाह के अनुसार तेजप्रताप यादव फिलहाल आराम कर रहे हैं और नियमित दवाइयां ले रहे हैं। उनकी तबीयत को लेकर समर्थकों में चिंता जरूर देखने को मिली, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने स्थिति पूरी तरह नियंत्रित होने की पुष्टि की है।










