Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

सोनारी एयरपोर्ट से कोलकाता-भुवनेश्वर उड़ानें बंद होने का खतरा, कुणाल षाडंगी ने टाटा स्टील MD से की पहल की अपील

By Muskan Thakur

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : लौहनगरी जमशेदपुर सोनारी एयरपोर्ट से हवाई उड़ान बंद होगा. ओडिशा और कोलकाता जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा. इस मामले मे झामुमो नेता सह पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी टाटा स्टील के एमडी से मुलाकात कर पहल करने की अपील की है.

ये भी पढे : झारखंड में शीतलहर का कहर: पारा माइनस में, मैकलुस्कीगंज में जमी बर्फ

जमशेदपुर और आसपास के इलाकों के हवाई यात्रियों के लिए एक चिंताजनक खबर सामने आई है. IndiaOne Air की जमशेदपुर से कोलकाता और भुवनेश्वर जाने वाली उड़ानों पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं. इस मामले मे एयरलाइन कंपनी ने अपने कर्मचारियों को ई-मेल के जरिए जानकारी दी है. जिसमें यह बताया गया है कि केंद्र सरकार की RCS Regional Connectivity Scheme की येग्रीमेंट समाप्त होने वाली है. यदि समय रहते इस योजना का विस्तार नहीं हुआ, तो 31 जनवरी से जमशेदपुर से कोलकाता और 28 फरवरी से जमशेदपुर से भुवनेश्वर हवाई सेवा बंद कर दी जाएगी.

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

India One Air द्वारा भेजे गए ई-मेल में स्पष्ट किया गया है कि RCS योजना समाप्त होने के साथ-साथ सोनारी एयरपोर्ट पर टाटा कंपनी द्वारा दी जा रही आर्थिक रियायतों का करार भी खत्म हो जाएगा. इन रियायतों में लैंडिंग चार्ज, पार्किंग चार्ज और टर्मिनल मैनेजमेंट से जुड़े खर्च शामिल हैं. इन सुविधाओं के बिना उड़ानों का संचालन आर्थिक रूप से संभव नहीं हो पायेगा जिसके कारण सेवा बंद करना मजबूरी बन जाएगी.

इस मामले मे पूर्व विधायक झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षडंगी ने टाटा स्टील के एमडी टी.वी. नरेंद्रन से मुलाकात की है. कुणाल षाडंगी ने एमडी से आग्रह किया है कि जमशेदपुर की जनता के हित में IndiaOne Air को दी जा रही रियायतें आगे भी जारी रखी जाएं, ताकि हवाई सेवा बंद न हो.

उन्होंने एमडी से यह भी मांग रखी कि जब तक धालभूमगढ़ एयरपोर्ट का स्थायी समाधान नहीं निकलता, तब तक सोनारी एयरपोर्ट के मौजूदा रनवे का विस्तार किया जाए. इससे पहले यहां एटीआर श्रेणी के विमान उतरते थे और वही सुविधा दोबारा जमशेदपुरवासियों को मिल सके.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator