---Advertisement---

झारखंड में गुरुजी क्रेडिट कार्ड ने खोले सपनों के रास्ते, पैसे की कमी अब बाधा नहीं

By Muskan Thakur

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/राँची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड में शुरू की गई गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना देश की उन चुनिंदा योजनाओं में शामिल है, जहां सबसे कम ब्याज दर पर सबसे ज्यादा शिक्षा ऋण दिया जा रहा है. 4 प्रतिशत ब्याज पर 15 लाख रुपये तक का कर्ज देकर सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि आर्थिक कमजोरी किसी भी बच्चे की पढ़ाई में बाधा न बने. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में गरीब तबके के युवा पैसे की कमी के कारण उच्च शिक्षा से दूर रह जाते हैं और फिर मजदूरी या पलायन के लिए मजबूर होते हैं. सीएम ने कहा कि शिक्षा ही वह रास्ता है जो उन्हें कुशल बनाकर आत्मनिर्भर बना सकती है. दिशोम गुरू शिबू सोरेन की 82वीं जयंती के अवसर पर गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना (GSCCS) के सक्रिय क्रियान्वयन पर संवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा- ‘पढ़ेगा झारखंड तभी बढ़ेगा झारखंड’.

ये भी पढे : जमशेदपुर केनल क्लब डॉग शो 2026 का शानदार समापन हुआ

गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से बदलेगी तस्वीर

दरअसल, उच्च शिक्षा आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को भी मिले इसे लेकर गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की शुरुआत की गई है. इस योजना के जरिए आदिवासी, मूलवासी, गरीब, वंचित सभी को उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए 4% की ब्याज दर पर 15 लाख रुपए ऋण सरकार दे रही है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस दौरान कहा कि झारखंड राज्य की योजना देश में सबसे ज्यादा ऋण सबसे कम ब्याज दर पर दे रही है, जिसका सबसे अहम कारण है राज्य में गरीब तबके का पैसे की तंगी के कारण उच्च शिक्षा से दूर होना. यही वजह है कि झारखंड में मजदूर होते हैं और वे पलायन के लिए भी विवश होते हैं.

ऐसे में राज्य में शिक्षा की अलख जगाकर उन्हें कुशल बनाना जरूरी है क्योंकि सिर्फ सरकारी नौकरी के बूते ही नहीं बल्कि उन्हें इतना कुशल बनाकर स्वावलंबी बनाने की पहल राज्य सरकार कर रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि आज कई योजनाएं हैं और उन योजनाओं के जरिए झारखंड को आनेवाले 30 वर्षों के बाद के झारखंड के लिए तैयार करना जरूरी है क्योंकि आज जो प्राकृतिक संसाधन हैं वे 30 से 40 वर्षों में खत्म हो जाएंगे. ऐसे में शिक्षित युवा ही अपने आप को संभाल पाएगा और डॉक्टर, इंजिनियर और बड़े अफसर बन पाएंगे.

गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से जुड़ी खास बातें

गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की खास बातें ये योजना 2 वर्ष पहले शुरू की गई थी. इस योजना के जरिए झारखंड के युवाओं को देश के किसी भी कोने में उच्च शिक्षा पाने की आजादी है. 4% ब्याज पर लोन मुहैया कराया जा रहा है. 2430 लाभुकों को इसका लाभ दिया जा रहा है. 200 करोड़ का लोन दिया गया है. आज 55 लाभुकों को 12 करोड़ का लोन दिया जा रहा है. ये योजना पूरी तरह डिजिटल है, पोर्टल के जरिए युवाओं को कर्ज दिया जा रहा है. वर्तमान में 09 बैंक आच्छादित हैं, डेडीकेटेड टॉल नंबर दिया गया है. आमजनों की जानकारी के लिए डैश बोर्ड का उद्घाटन हुआ. आज के समय 2 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुए हैं, लेकिन लोन के लिए 5 हजार ही आवेदन आए हैं. इसका लाभ उचित लोगों को मिलने को लेकर जो चैलेंज है उसे भी लेकर जागरूक किया जा रहा है और स्कूलों में इसकी जानकारी दी जाएगी.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट