---Advertisement---

महिला मोर्चा महिलाओं से जुड़े मुद्दे मजबूती से उठाएः सरयू राय

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Mahila Morcha should raise issue सरयू

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि जनता दल (यूनाइटेड) महिला प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों को इलाके की महिलाओं के लिए मजबूत मुद्दे उठाने की जरूरत है। अपने बिष्टुपुर स्थित आवास/कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में सरयू राय ने कहा कि महिलाओं से जुड़े हुए मुद्दे उठाने से समाज का भला होगा।

यह भी पढ़ें: झारखंड सीएम हेमंत सोरेन जा रहे ऑक्सफोर्ड और स्विट्जरलैंड, जानिए क्यों बनाया गया ये टूर प्लान

सरयू राय ने कहा कि हफ्ते में एक बार किसी एक मुद्दे पर गंभीरता से काम करने का फल आपको दिखेगा। यह सोशल मीडिया का दौर है जहां चीजें बेहद तेजी से फैलती हैं। उन्होंने कहा कि जिन महिलाओं की सोच आपसे मिलती है, आप उन्हें पार्टी से जोड़ें। यही लोग धीरे-धीरे पार्टी की स्ट्रेंग्थ बनती चली जाएंगी। सरयू राय ने कहा कि पूरे हफ्ते 24 घंटे लगे रहने की कोई जरूरत नहीं। हां, कोई बड़ा मुद्दा हो तो उस पर सघन काम किया जा सकता है लेकिन पहले परिवार को देखना है।

उन्होंने कहा कि आप जहां रहती हैं, वहां के लोग आपको जानें कि आप जदयू से जुड़ी हैं। अगर कोई आपसे अपनी बात कहे तो उसे लगना चाहिए कि उसकी बात ऊपर तक जाएगी। इसके पूर्व जदयू (महिला मोर्चा) की कोल्हान प्रभारी मंजू सिंह और पार्टी की महिला मोर्चा की जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष उषा यादव ने भी पार्टी को मजबूत बनाने के संबंध में अपने विचार व्यक्त किये।

इस मौके पर पार्टी के पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, जमशेदपुर महानगर अध्य़क्ष अजय कुमार, पूर्वी सिंहभूम की महिला मोर्चा की अध्यक्ष अमृता मिश्रा, युवा मोर्चा के अध्यक्ष नीरज सिंह, ममता सिंह, पुतुल सिंह, सपना टांडी, पूजा महानंद, सविता महानंद, रीना डे, जया, कविता मिश्रा, रिंकी, मलिका समेत दर्जनों महिलाएं मौजूद रहीं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---