Jamshedpur: दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर JNAC की बैठक, स्ट्रीट लाइट और नालों की सफाई पर जोर

By Riya Kumari

Published :

Follow
Jamshedpur: दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर JNAC की बैठक, स्ट्रीट लाइट और नालों की सफाई पर जोर

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर: दुर्गा पूजा के सफल और व्यवस्थित आयोजन को लेकर जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नगर आयुक्त योगेन्द्र प्रसाद की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा समितियों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें पूजा पंडालों और प्रमुख मार्गों पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था, नालों की सफाई, स्वच्छता और कचरे के समयबद्ध उठाव पर विशेष जोर दिया गया।

यह भी पढे : नेमरा पहुंचकर सीपी सिंह ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, हेमंत सोरेन से मिलकर जताया दुख

खराब स्ट्रीट लाइट तत्काल दुरुस्त करने का निर्देश

Sunrise Enclave

बैठक में नगर आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों और संवेदकों को निर्देश दिया कि सभी पूजा पंडालों तथा प्रमुख मार्गों की स्ट्रीट लाइट की जांच की जाए। जहां भी लाइट खराब मिले, उसे तत्काल दुरुस्त कराया जाए, ताकि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को आने-जाने में परेशानी न हो।

जलजमाव रोकने के लिए होगी नालों की सफाई

दुर्गा पूजा के दौरान बारिश और जलजमाव की आशंका को देखते हुए नालों की समुचित सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। नगर आयुक्त ने पूजा पंडालों, संपर्क मार्गों और आसपास के क्षेत्रों में नियमित साफ-सफाई कराने तथा कचरे का समय पर उठाव करने पर भी जोर दिया।

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएं। संबंधित टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहें और किसी भी समस्या का त्वरित समाधान करें।

पूजा समितियों से प्रशासन के साथ समन्वय की अपील

बैठक में केंद्रीय दुर्गा पूजा शांति समिति के आशुतोष कुमार सिंह अपनी टीम के साथ शामिल हुए। JNAC की ओर से उप नगर आयुक्त, विशेष पदाधिकारी, लेखा पदाधिकारी, सिटी मैनेजर, स्वच्छता पर्यवेक्षक और कंजरवेंसी संवेदक उपस्थित रहे।

पूजा समितियों के प्रतिनिधियों से प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखने और क्षेत्र में किसी भी समस्या की जानकारी समय पर देने की अपील की गई।

स्वच्छ और सुरक्षित पूजा आयोजन JNAC की प्राथमिकता

नगर आयुक्त योगेन्द्र प्रसाद ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, साफ नालियां और बेहतर स्वच्छता सुनिश्चित करना JNAC की प्राथमिकता है। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---