---Advertisement---

Karan Aujla पर पत्नी के गंभीर आरोप, हसीना संग अफेयर को लेकर मचा बवाल

By Muskan Thakur

Published :

Follow
Karan Aujla

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री इन दिनों एक बड़े विवाद से हिल चुकी है। मशहूर गायक और रैपर Karan Aujla पर उनकी पत्नी ने चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल होते पोस्ट में पत्नी ने दावा किया है कि गायक ने शादी छुपाकर एक हीरोइन के साथ कथित अफेयर रखा। बात यही नहीं रुकी, महिला ने कहा कि करण के झूठ और धोखे ने उसे मानसिक रूप से तोड़ दिया और वह अब चुप रहने वाली नहीं है।

ये भी पढे : Kriti Sanon की बहन Nupur Sanon ने Stebin Ben से रचाई शादी, वीडियो वायरल

शादी छुपाने का आरोप

पत्नी ने खुलासा किया कि Karan Aujla ने अपनी शादी दुनियां से छुपाई, जबकि दूसरी तरफ वह लाइमलाइट में बने रहने के लिए खुद को सिंगल दिखाते रहे। दावा किया गया कि कलाकार ने शादी की जिम्मेदारी निभाने के बजाय अपनी पहचान और करियर बचाने के लिए सच को दबाकर रखा। सोशल मीडिया पर महिला ने लिखा कि उसे विश्वास था कि समय के साथ रिश्ता ठीक होगा, मगर ऐसा नहीं हुआ।

हीरोइन के साथ कथित अफेयर

पत्नी ने एक और बड़ा धमाका करते हुए कहा कि Karan Aujla एक US बेस्ड एक्ट्रेस/मॉडल के साथ रिश्ते में थे। उन्होंने यह भी बताया कि जब वह लगातार स्पष्टीकरण मांगती रहीं, तब भी औजला टालमटोल करते रहे और निजी जिंदगी में साफ-साफ जवाब नहीं दिया। महिला ने आरोप लगाया कि अफेयर की वजह से उनका दांपत्य पूरी तरह टूट गया।

बदनामी और धोखे की बात

महिला ने यह भी कहा कि Karan Aujla न सिर्फ उनके साथ धोखा कर रहे थे, बल्कि उनकी बदनामी भी कर रहे थे। उन्होंने लिखा कि कलाकार की टीम झूठी कहानियां फैलाती रही, ताकि फैंस को लगे कि औजला गलत नहीं हैं। पत्नी ने यह भी आरोप लगाया कि लोग उसे दोषी ठहरा रहे थे, जबकि असल में पूरा सच उसके पास था। उनका कहना है कि उन्होंने शुरू में परिवार और Aujla की इमेज के लिए चुप्पी साधी हुई थी, लेकिन अब वह खुद को और अपनी आत्मा को बचाने के लिए सामने आई हैं।

सोशल मीडिया में हंगामा

पत्नी के खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर मचा हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा। कई फैंस जहां पत्नी के सपोर्ट में आए हैं, वही कुछ लोगों का कहना है कि मामला पर्सनल है और जल्दबाजी में किसी एक पक्ष को दोष देना सही नहीं। ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर इस आरोप से जुड़े वीडियो और कमेंट्स तेजी से वायरल हो रहे हैं।

Karan Aujla की प्रतिक्रिया पर नजर

अब तक इस विवाद पर Karan Aujla की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। फैंस को उम्मीद है कि गायक जल्द इस मुद्दे पर अपनी सफाई देंगे। संगीत जगत से जुड़े लोग भी इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं। यदि औजला और उनकी टीम बयान जारी करती है, तो विवाद और गंभीर रूप ले सकता है या शांत भी हो सकता है।

इंडस्ट्री में चर्चाओं का दौर

इंडस्ट्री में यह चर्चा है कि क्या यह विवाद औजला के करियर को प्रभावित करेगा। उनकी लोकप्रियता, गानों की स्ट्रीमिंग और सोशल मीडिया एंगेजमेंट पर असर पड़ना तय माना जा रहा है। वहीं, पत्नी का कहना है कि वह अब इस रिश्ते और इससे जुड़े सच को दुनिया से छिपाएंगी नहीं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---