सोशल संवाद/डेस्क: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने हरियाणा पुलिस में कॉन्स्टेबल के 5,500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार 11 जनवरी, 2026 से ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि 25 जनवरी 2026 है। इस भर्ती के तहत 4,500 मेल कॉन्स्टेबल और 600 महिला कॉन्स्टेबल की भर्ती की जाएगी। इनके साथ ही जीआरपी के लिए 400 मेल कॉन्स्टेबल के पद रिजर्व रखे गए हैं।
यह भी पढ़ें: Bihar में 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरियां, BSSC इंटर लेवल भर्ती की तारीख बढ़ी
कुल पदों की संख्या – 5,500
पद का नाम पद पुरुष कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) 4,500 महिला कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) 600 पुरुष कॉन्स्टेबल (जीआरपी) 400 कुल पद 5,500
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी
10वीं में हिंदी या संस्कृत में से कोई एक विषय होना चाहिए
आयु सीमा
न्यूनतम: 18 वर्ष
अधिकतम: 25 वर्ष
आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी
शारीरिक योग्यता
हाइट
कैटेगरी हाइट पुरुष 170 सेमी महिला 158 सेमी आरक्षित वर्ग 2 सेमी छूट
छाती (पुरुष)
वर्ग दूरी समय पुरुष 2.5 किमी 12 मिनट महिला 1 किमी 6 मिनट एक्स-सर्विसमैन 1 किमी 5 मिनट
आरक्षित वर्ग के सर्टिफिकेट नियम
BCA/BCB/EWS सर्टिफिकेट: 1 अप्रैल 2025 के बाद का होना चाहिए
DSC/OSC सर्टिफिकेट: 13 नवंबर 2024 के बाद
पूर्व सैनिक आश्रित: 12 जनवरी 2025 या उसके बाद जारी
सैलरी
₹21,700 से ₹69,100 प्रति माह
चयन प्रक्रिया
फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट
फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट
लिखित परीक्षा
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
मेडिकल टेस्ट
परीक्षा पैटर्न
कुल प्रश्न: 100
कुल अंक: 94.5
विषय:
हरियाणा जनरल नॉलेज
जनरल स्टडीज
जनरल साइंस
करंट अफेयर्स
एग्रीकल्चर
एप्टीट्यूड
न्यूमेरिकल एबिलिटी
पशुपालन
क्वालिफाइंग मार्क्स
जनरल: 50%
SC / ST / PwBD / अन्य आरक्षित: 40%
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
वेबसाइट खोलें – hssc.gov.in
“Live Advertisement” पर क्लिक करें
रजिस्ट्रेशन करें
आवेदन फॉर्म भरें
फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें
फॉर्म सब्मिट करें और प्रिंट निकाल लें