सोशल संवाद / जमशेदपुर : राष्ट्रव्यापी महापर्व मकर संक्रांति के पावन अवसर पर सोनारी स्थित दोमुहानी संगम घाट पर दिनांक 14 जनवरी 2026 को “दोमुहानी संगम महोत्सव” का भव्य आयोजन हिन्दू उत्सव समिति एवं उम्मीद एक अभियान के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। इस महोत्सव में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं की सहभागिता ने इसे ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया।

यह भी पढे : स्वर्णरेखा महोत्सव के अंतिम दिन उद्गम स्थल पर नदी पूजन, स्वच्छता और संरक्षण का लिया गया संकल्प
जमशेदपुर वासियों को बनारस एवं हरिद्वार की तर्ज पर माँ स्वर्णरेखा की भव्य आरती का दिव्य दर्शन इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा।
दोपहर 1 बजे हुआ कार्यक्रम का शुभारम्भ
कार्यक्रम का शुभारम्भ दोपहर 12 बजे विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ हुआ। महोत्सव के अंतर्गत मेहंदी प्रतियोगिता में 125 प्रतिभागियों तथा चित्रांकन प्रतियोगिता में 150 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों की रचनात्मकता और उत्साह ने संगम स्थल को जीवंत बना दिया।
भजन संध्या ने बांधा समां
प्रतियोगिताओं के पश्चात प्रसिद्ध भजन गायक सोनू दुलरूवा एवं देवेन्द्र पाण्डेय की टीम ने अपनी सुरीली भक्ति-प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। भजनों की गूंज से पूरा संगम क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया।
माँ स्वर्णरेखा की भव्य आरती से हुआ समापन
संध्या बेला में हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में माँ स्वर्णरेखा की भव्य आरती संपन्न हुई। दीपों की रौशनी, हर-हर गंगे के जयघोष और श्रद्धा से भरे वातावरण ने संगम स्थल को अलौकिक आभा प्रदान की।

51000 दीपकों से जगमगाया संगम स्थल
श्रद्धालुओं एवं आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा संगम तट पर 51,000 दीपक प्रज्वलित किए गए, जिससे संपूर्ण क्षेत्र दीपमालिका से आलोकित हो उठा और आध्यात्मिक सौंदर्य का अद्भुत दृश्य उपस्थित हुआ।
आयोजन में इनकी रही सक्रिय भूमिका
कार्यक्रम के सफल संचालन में हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष रवि प्रकाश सिंह, प्रवक्ता सुखदेव सिंह, संरक्षक शिवशंकर सिंह, शंकर रेड्डी, उम्मीद एक अभियान से अमरनाथ सिंह, हेमंत सिंह, अविषेक जी ,झरना देवी शशि दीदी,संतोषी साहू, पूजा एवं दुर्गा देवी की सक्रिय भूमिका रही।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन, विशेष अतिथि माननीय सांसद विद्युत महतो जी, विशेष अतिथि सह मुख्य वक्ता स्थानीय विधायक सरयू राय, विशेष अतिथि पूर्वी कि सम्मानित विधायक पूर्णिमा दास साहू, समाजसेवी चन्दन मित्तल,शंभूनाथ,मुकेश मित्तल, आनंद विहारी दुबे, धर्मेंद्र सोनकर,मनोज सिंह, अभिनाश सिंह राजा,मोहित विग,राष्ट्रीय,विहिप सरायकेला जिला के अध्यक्ष जे. एन. दास,संजय सिन्हा, अश्वनी झा सहित सैंकड़ो गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।










