---Advertisement---

Jharkhand में कानून व्यवस्था ध्वस्त, हत्या-अपहरण आम, अपराधियों के हौसले बुलंद: सांसद बिद्युत बरण महतो

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Jharkhand MP STATEMENT ON LAW AND ORDER

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: Jharkhand की कानून व्यवस्था को लेकर सांसद बिद्युत बरण महतो ने गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि रांची से लेकर जमशेदपुर तक दिनदहाड़े हत्या, लूट और अपहरण आम हो चुके हैं, जिससे आम लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: एमसीडी की डिस्पेंसरी पर आरोग्य मंदिर का बोर्ड लगा फीता काटने में मशगूल सीएम रेखा गुप्ता- अंकुश नारंग

उन्होंने हाल ही में एमजीएम थाना क्षेत्र के गोकुल नगर में एक युवक की पुलिस हिरासत में मौत का जिक्र करते हुए कहा कि मामूली मोबाइल विवाद में अवैध गिरफ्तारी के बाद हुई मौत के दोषियों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।इसके अलावा गालूडीह में एक भाजपा नेता की सरेआम हत्या और पहले से खतरे की सूचना के बावजूद पुलिस की निष्क्रियता को भी उन्होंने सवालों के घेरे में रखा। सांसद ने बताया कि कुछ दिन पहले पूर्वी सिंहभूम जिले में एक युवा उद्यमी का दिनदहाड़े अपहरण होना यह दिखाता है कि अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं।

उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता खुद को पूरी तरह असहाय महसूस कर रही है। शहर अपराध, नशा और अवैध गतिविधियों की चपेट में है और अपराधियों में पुलिस का कोई डर नहीं बचा है। सांसद ने जिला पुलिस से मांग की कि अपहृत युवा उद्यमी को जल्द से जल्द सकुशल बरामद किया जाए और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई हो।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---