सोशल संवाद/डेस्क: Dhanbad जिले के सदर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके अपने बेटे, बेटी और बेटी के प्रेमी ने मिलकर कर दी। मृतक की पहचान हीरापुर निवासी बीरबल के रूप में हुई है, जो धनबाद रेलवे स्टेशन पर सिग्नलमैन के पद पर कार्यरत थे।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत, इंडिया गठबंधन पर उठे सवाल
पुलिस के अनुसार, चार जनवरी की शाम तीनों आरोपियों ने बीरबल को बाइक पर बैठाकर तालाब के पास ले गए और वहां उसकी हत्या कर दी। पूछताछ में आरोपियों ने घरेलू विवाद और पिता के व्यवहार से परेशान होकर हत्या की साजिश रचने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।










