सोशल संवाद / डेस्क : भारतीय स्टेट बैंक की शिर्डी शाखा द्वारा श्री साईबाबा सुपर अस्पताल के लिए 52 लाख 50 हजार रुपये मूल्य के तीन वेंटिलेटर दान स्वरूप प्रदान किए गए। उक्त मशीनों का श्री साईबाबा संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोरक्ष गाडीलकर (भा.प्र.से.) के हाथों विधिवत पूजन किया गया।

यह भी पढ़े : टोल प्लाजा 1 अप्रैल से कैशलेस, नकद भुगतान बंद होगा:सिर्फ फास्टैग या UPI से टैक्स लिया जाएगा
इस अवसर पर साईबाबा संस्थान अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. शैलेश ओक, उप चिकित्सा निदेशक डॉ. प्रीतम वडगावे, डॉ. विजय नरवाडे, डॉ. संतोष मराठे, डॉ. महेश मिस्त्री, सहायक अधीसेविका संगीता थोरात, बायो मेडिकल इंजीनियर श्रद्धा कोते, जनसंपर्क अधिकारी सुरेश टोलमारे, इंचार्ज सिस्टर वैशाली सुर्वे सहित अस्पताल के कर्मचारी उपस्थित थे।










