---Advertisement---

बजट में जनता की राय शामिल करेगी सरकार, अबुआ दिशोम पोर्टल पर सुझाव मांगे

By Aditi Pandey

Published :

Follow
बजट

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य बजट को जनता की सोच से जोड़ने के लिए अबुआ दिशोम बजट पोर्टल की शुरुआत की है। सरकार चाहती है कि वित्त वर्ष 2026-27 का बजट तैयार करते समय आम लोगों की जरूरतें भी शामिल हों। इसी वजह से सुझाव भेजने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 जनवरी 2026 कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: झारखंड में हाथियों का कहर: पश्चिमी सिंहभूम में दांतेल हाथी के हमले से दो ग्रामीणों की मौत

पहले यह अंतिम तारीख 17 जनवरी तय थी। राज्य सरकार का उद्देश्य है कि बजट योजनाओं में हर वर्ग की बात और हर क्षेत्र की जरूरत शामिल हो। लोग पोर्टल के माध्यम से सीधे अपने सुझाव भेज सकेंगे।

कैसे भेजें अपना सुझाव

राज्य का पोर्टल या उसका मोबाइल ऐप खोलें और रजिस्ट्रेशन करें। मोबाइल नंबर या ईमेल डालकर ओटीपी के जरिए लॉगिन करें। इसके बाद पर्सनल डिटेल भरें, विभाग चुनें और अपना सुझाव भेज दें। सरकार जनता द्वारा भेजे गए सुझावों में से तीन सबसे उपयोगी विचार चुनकर भेजने वालों को सम्मानित भी करेगी। साथ ही यह स्पष्ट किया गया है कि तारीख में अब और बढ़ोतरी नहीं होगी। सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे इस मौके का लाभ उठाएं और झारखंड के विकास के लिए अपने विचार जरूर साझा करें।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---