---Advertisement---

भाजपा जमशेदपुर महानगर को सशक्त बनाने पर अमरप्रीत सिंह काले और संजीव सिन्हा के बीच सकारात्मक चर्चा

By Riya Kumari

Published :

Follow
संजीव सिन्हा

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले के साकची कालीमाटी रोड स्थित कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर संगठनात्मक विषयों, पार्टी की भावी रणनीतियों एवं जमशेदपुर महानगर में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।

यह भी पढे : जमशेदपुर में स्व. कमल किशोर की द्वितीय पुण्य स्मृति पर भव्य रक्तदान शिविर, निशुल्क शव वाहन सेवा शुरू

प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने संजीव सिन्हा को जिला अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊर्जा के साथ जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण के कार्यों को गति देगा। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयास से भाजपा जमशेदपुर महानगर में और अधिक मजबूत होगी।

वहीं जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने संगठन के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठनात्मक मजबूती, जनसंपर्क विस्तार और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

भेंट के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण में संगठन हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। मौके पर जिला अध्यक्ष के साथ जिला उपाध्यक्ष राजीव सिंह एवं साकची कार्यालय में बिपिन झा, अखिलेश पांडे, लालबाबू यादव, ओम प्रकाश शर्मा, पंकज वर्मा, जूगुन पांडे, बिभाष मजुमदार, दीपक सिंह, ललन पांडे, सूरज बाग, शेखर मुखी, सुमन कुमार, मनोज हलदर, पिंटू भिरभरिया, सूरज चौबे, सागर चौबे, अमन, शुभम, सुभाष एवं अन्य उपस्थित रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---