सोशल संवाद / डेस्क : Windows 11 में माइक्रोसॉफ्ट ने कई ऐसे स्मार्ट और एडवांस फीचर्स दिए हैं, जिनकी जानकारी ज्यादातर यूजर्स को नहीं होती। ये फीचर्स न सिर्फ आपकी प्रोडक्टिविटी बढ़ाते हैं, बल्कि रोज़मर्रा के काम को भी काफी आसान बना देते हैं। अगर आप Windows 11 यूजर हैं, तो इन खास फीचर्स को जरूर जानना चाहिए।

यह भी पढे : फोन स्लो चार्ज हो रहा है? ये आम गलतियां सुधारें और सही चार्जर-केबल से पाएं फास्ट चार्जिंग
डायनामिक लॉक: दूर जाते ही खुद लॉक हो जाएगा लैपटॉप
Windows 11 का Dynamic Lock फीचर आपके स्मार्टफोन के ब्लूटूथ सिग्नल के जरिए काम करता है। जैसे ही आप अपना फोन लेकर लैपटॉप से दूर जाते हैं, आपका सिस्टम अपने आप लॉक हो जाता है।
इसे एक्टिवेट करने के लिए Settings > Accounts > Sign-in options > Dynamic Lock में जाकर ऑप्शन को ऑन करें। यह फीचर आपकी प्राइवेसी और सिक्योरिटी दोनों बढ़ाता है।
Nearby Sharing: विंडोज का एयरड्रॉप फीचर
कम ही लोग जानते हैं कि Windows 11 में भी AirDrop जैसा फीचर मौजूद है, जिसे Nearby Sharing कहा जाता है। इसके जरिए आप फाइल्स, फोटो, वीडियो और लिंक को आसपास मौजूद दूसरे Windows डिवाइस पर आसानी से शेयर कर सकते हैं।
इसे ऑन करने के लिए Settings > System > Nearby Sharing में जाकर सेटिंग्स कॉन्फिगर करें।
Projecting to This PC: दूसरे डिवाइस को बनाएं डिस्प्ले
Windows 11 में आप सिर्फ एक्सटर्नल स्क्रीन पर प्रोजेक्ट ही नहीं कर सकते, बल्कि किसी दूसरे डिवाइस की स्क्रीन को अपने पीसी पर भी दिखा सकते हैं।
इसके लिए Settings > System > Projecting to this PC में जाकर Wireless Display फीचर इंस्टॉल करना होगा।
Eye Tracking: आंखों से कंट्रोल करें कंप्यूटर
Windows 11 Eye Tracking हार्डवेयर को सपोर्ट करता है, जिससे आप अपनी आंखों की मूवमेंट से पीसी कंट्रोल कर सकते हैं। खास बात यह है कि इसके लिए किसी थर्ड-पार्टी सॉफ्टवेयर की जरूरत नहीं होती, हालांकि इसके लिए स्पेशल हार्डवेयर जरूरी है।










