---Advertisement---

रामकृष्णा फोर्जिंग्स में NDRF की मॉक ड्रिल, औद्योगिक आपदा से निपटने की तैयारियां मजबूत

By Aditi Pandey

Published :

Follow
NDRF conducts mock drill at Ramakrishna Forgings

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड के प्लांट-5 में औद्योगिक आपदाओं से निपटने की तैयारियों को परखने और मजबूत करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की 9वीं बटालियन द्वारा प्रशिक्षण कार्यशाला और मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। उपायुक्त के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में NDRF की 30 सदस्यीय टीम ने हिस्सा लिया।

यह भी पढ़ें: बिहार: BPSC ने उठाया महत्वपूर्ण कदम, अब अभ्यर्थी खुद चुन सकेंगे अपना इंटरव्यू बोर्ड

कार्यक्रम की शुरुआत प्रशिक्षण हॉल में हुई, जहां ग्रुप सीओओ शक्ति सेनापति ने टीम का स्वागत करते हुए प्लांट की उत्पादन प्रक्रिया, संभावित जोखिमों और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी। इसके बाद सहायक कमांडेंट कौशल कुमार ने आपदा प्रबंधन, राहत और बचाव कार्यों पर आधारित विस्तृत प्रस्तुति दी।

कार्यशाला के दौरान कर्मचारियों को त्वरित प्रतिक्रिया, सुरक्षित निकासी, प्राथमिक उपचार और रेस्क्यू तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। ऊंची इमारत में फंसे व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालने का लाइव डेमो भी किया गया।

कार्यक्रम में अग्निशमन पदाधिकारी सरायकेला ऋषि तिवारी, उनकी टीम, जिला प्रशासन और कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी रही। अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस पहल को औद्योगिक सुरक्षा के लिए बेहद उपयोगी और प्रभावी बताया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---