---Advertisement---

How to gain weight: वजन बढ़ाने के लिए क्या खाएं, जानें आसान घरेलू उपाय और सही डाइट प्लान

By Muskan Thakur

Published :

Follow
How to gain weight: Tips for gaining weight

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : आज के समय में जहां अधिकतर लोग वजन घटाने की कोशिश करते नजर आते हैं, वहीं एक बड़ा वर्ग ऐसा भी है जो कम weight या दुबलेपन से परेशान है। बहुत पतले होने की weight से न सिर्फ शारीरिक कमजोरी महसूस होती है, बल्कि आत्मविश्वास पर भी असर पड़ता है। ऐसे में सवाल उठता है कि weight कैसे बढ़ाएं, सबसे ज्यादा वजन क्या खाने से बढ़ता है और वेट गेन के घरेलू उपाय क्या हैं।

ये भी पढे : रोज़ Eyeliner और Mascara लगाना कितना सुरक्षित? रिसर्च में सामने आए चौंकाने वाले तथ्य

वजन कम होने के कारण क्या हो सकते हैं?

weight कम होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। खराब लाइफस्टाइल, असंतुलित डाइट, पर्याप्त कैलोरी न लेना, तनाव, पाचन संबंधी समस्या या कोई मेडिकल कंडीशन इसकी वजह बन सकती है। कई बार लोग भरपेट खाना खाते हैं, लेकिन पोषण की कमी के कारण वजन नहीं बढ़ पाता।

हेल्दी तरीके से weight गेन कैसे करें?

weight बढ़ाने के लिए सिर्फ ज्यादा खाना काफी नहीं है, बल्कि सही समय पर सही पोषक तत्व लेना बेहद जरूरी है। हेल्दी weight gain के लिए शरीर को जरूरत से ज्यादा कैलोरी देनी होती है, लेकिन वह कैलोरी पौष्टिक स्रोतों से आनी चाहिए।

weight बढ़ाने के लिए क्या खाएं?

अगर आप weight बढ़ाना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में इन चीजों को शामिल करें:

1. हाई कैलोरी फूड
चावल, रोटी, आलू, फुल क्रीम दूध, दही, पनीर, केला, आम, शहद, चीकू और ड्राई फ्रूट्स वजन बढ़ाने में मदद करते हैं।

2. प्रोटीन युक्त आहार
प्रोटीन मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। दाल, राजमा, छोले, अंडा, दूध, दही, पनीर और सोया प्रोडक्ट्स अच्छे विकल्प हैं।

3. हेल्दी फैट का सेवन
बादाम, अखरोट, मूंगफली, काजू, अलसी के बीज, तिल और नारियल तेल जैसे हेल्दी फैट वजन बढ़ाने में सहायक होते हैं।

4. कार्बोहाइड्रेट जरूरी है
चावल, रोटी, दलिया, ओट्स और फल शरीर को ऊर्जा देते हैं और weight गेन में मदद करते हैं।

वजन बढ़ाने के लिए डाइट चार्ट

सुबह का नाश्ता:
अंडे, दूध, ओट्स, ड्राई फ्रूट्स या केला

मिड-मॉर्निंग स्नैक्स:
फ्रूट शेक, स्प्राउट्स या केला-बादाम

दोपहर का खाना:
चावल या रोटी, दाल/राजमा, सब्जी, दही या छाछ

शाम का नाश्ता:
मिल्क शेक, मूंगफली, मखाना या पीनट बटर टोस्ट

रात का खाना:
रोटी या पराठा, पनीर/अंडा/चिकन, सब्जी और सलाद

वजन बढ़ाने के लिए कौन-सी आदतें बदलें?

  • खाना छोड़ने की आदत छोड़ें
  • जंक फूड की जगह हेल्दी फूड चुनें
  • धूम्रपान से दूरी बनाएं
  • खाने के समय मोबाइल या टीवी से बचें
  • पर्याप्त नींद लें और हल्की एक्सरसाइज करें

सबसे ज्यादा weight क्या खाने से बढ़ता है?

वजन बढ़ाने के लिए प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और हेल्दी फैट का संतुलन जरूरी है। नियमित समय पर भोजन, पर्याप्त पानी और पौष्टिक स्नैक्स वजन बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट