---Advertisement---

Jharkhand Nagar Nikay Chunav 2026: 48 शहरी निकायों में 23 फरवरी को मतदान, 27 को मतगणना

By Riya Kumari

Published :

Follow
Jharkhand Nagar Nikay Chunav 2026:

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / झारखंड : झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर बड़ी घोषणा हो चुकी है। राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी ने रांची में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि राज्य के 48 नगर निकायों में 23 फरवरी 2026 को मतदान कराया जाएगा, जबकि 27 फरवरी को मतगणना होगी।

यह भी पढे : जमशेदपुर: 14 दिनों बाद कैरव गांधी सुरक्षित घर लौटे, परिवार और शहर में खुशी का माहौल

इन चुनावों में 9 नगर निगम, 20 नगर परिषद और 19 नगर पंचायत शामिल हैं। लंबे समय से लंबित शहरी निकाय चुनाव की तारीख तय होने के बाद राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।

गैर-दलीय चुनाव, लेकिन दलों की पूरी तैयारी

हालांकि नगर निकाय चुनाव गैर-दलीय आधार पर कराए जाएंगे, लेकिन झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM), भाजपा, कांग्रेस समेत सभी प्रमुख राजनीतिक दल पर्दे के पीछे पूरी ताकत झोंक चुके हैं। शहरी क्षेत्रों में पकड़ मजबूत करने के लिहाज से इन चुनावों को राज्य की राजनीति का ‘सेमीफाइनल’ माना जा रहा है।

राज्यपाल की मंजूरी और हाईकोर्ट का निर्देश

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार पहले ही चुनाव कार्यक्रम को मंजूरी दे चुके हैं। वहीं, झारखंड हाईकोर्ट के निर्देशानुसार 31 मार्च 2026 तक पूरी चुनावी प्रक्रिया समाप्त करना अनिवार्य है, इसी कारण फरवरी में मतदान कराया जा रहा है।

शहरी विकास पर पड़ेगा सीधा असर

नगर निकाय चुनाव के नतीजों का असर आने वाले वर्षों में शहरी विकास, मूलभूत सुविधाओं और प्रशासनिक निर्णयों पर साफ तौर पर देखने को मिलेगा। जनता को उम्मीद है कि चुनी गई नई शहरी सरकारें सड़क, पानी, सफाई और ट्रैफिक जैसी समस्याओं पर ठोस काम करेंगी।

  • Jharkhand Nagar Nikay Chunav 2026, मतदान तिथि, उम्मीदवारों और चुनावी अपडेट्स से जुड़ी हर ताजा खबर के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ।
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---