---Advertisement---

पेन ड्राइव सिर्फ स्टोरेज नहीं, कंप्यूटर की चाबी, ऐप्स, पासवर्ड और बैकअप का स्मार्ट टूल है

By Riya Kumari

Published :

Follow
पेन ड्राइव सिर्फ स्टोरेज नहीं

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : अगर आप पेन ड्राइव का इस्तेमाल केवल फोटो और वीडियो स्टोर करने के लिए कर रहे हैं, तो आप इसकी असली ताकत का पूरा फायदा नहीं उठा रहे हैं। आज के डिजिटल दौर में पेन ड्राइव सिर्फ एक स्टोरेज डिवाइस नहीं, बल्कि यह कई स्मार्ट और मैजिकल कामों में भी इस्तेमाल की जा सकती है।

यह भी पढे : WhatsApp Privacy Controversy: Elon Musk और Telegram CEO ने उठाए सवाल, Meta पर लगा बड़ा आरोप

बहुत कम लोग जानते हैं कि एक छोटी-सी USB पेन ड्राइव आपके कंप्यूटर की सिक्योरिटी से लेकर बैकअप तक में बड़ी भूमिका निभा सकती है। आइए जानते हैं पेन ड्राइव के ऐसे ही 4 कमाल के इस्तेमाल।

पेन ड्राइव बन सकती है आपके कंप्यूटर की चाबी

जिस तरह कार स्टार्ट करने के लिए चाबी की जरूरत होती है, उसी तरह आप पेन ड्राइव को अपने कंप्यूटर की डिजिटल चाबी बना सकते हैं। अगर आप हर बार पासवर्ड डालने से परेशान हैं, तो USB Raptor जैसे टूल्स की मदद से पेन ड्राइव से सिस्टम को लॉक और अनलॉक किया जा सकता है। पेन ड्राइव लगाते ही कंप्यूटर लॉग-इन हो जाएगा और निकालते ही सिस्टम अपने-आप लॉक हो जाएगा।

पेन ड्राइव में रखें जरूरी ऐप्स

पेन ड्राइव का इस्तेमाल आप पोर्टेबल ऐप्स स्टोर करने के लिए भी कर सकते हैं। Chrome, Firefox, TeamViewer जैसी कई ऐप्स के पोर्टेबल वर्जन उपलब्ध होते हैं। इन्हें पेन ड्राइव में सेव कर लेने से आप किसी भी कंप्यूटर में बिना इंस्टॉल किए सीधे इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे समय भी बचेगा और डेटा भी सुरक्षित रहेगा।

ऑफलाइन पासवर्ड मैनेजर की तरह करें इस्तेमाल

आजकल ऑनलाइन पासवर्ड मैनेजर हैक होने का खतरा रहता है। ऐसे में पेन ड्राइव एक सुरक्षित ऑफलाइन पासवर्ड मैनेजर बन सकती है। आप इसमें एन्क्रिप्टेड फाइल बनाकर अपने सभी लॉग-इन डिटेल्स स्टोर कर सकते हैं। यह फाइल केवल आपके सेट किए गए पासवर्ड से ही खुलेगी, जिससे डेटा चोरी का खतरा काफी कम हो जाता है।

बैकअप डिवाइस के रूप में भी है फायदेमंद

विंडोज में File History नाम का एक इनबिल्ट फीचर होता है, जो जरूरी फाइल्स का बैकअप लेता है। अगर आपकी पेन ड्राइव कंप्यूटर से कनेक्ट रहती है, तो यह फीचर डॉक्यूमेंट्स और दूसरी जरूरी फाइल्स का बैकअप अपने-आप सेव करता रहता है। गलती से फाइल डिलीट हो जाने पर आप आसानी से उसे पेन ड्राइव से रिस्टोर कर सकते हैं।

पेन ड्राइव सिर्फ स्टोरेज डिवाइस नहीं, बल्कि एक मल्टी-टास्किंग टूल है। सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो यह आपकी सिक्योरिटी बढ़ा सकती है, समय बचा सकती है और जरूरी डेटा को सुरक्षित रख सकती है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---