सोशल संवाद / डेस्क : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा आयोजित मैट्रिक और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 की शुरुआत आज, मंगलवार से हो गई है। राज्यभर में परीक्षा को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह परीक्षा 23 फरवरी 2026 तक चलेगी।

यह भी पढे : CUET UG 2026 Registration Date Extended: आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, छात्रों को मिला एक और मौका
इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में कुल 4,23,861 छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं। इनमें 3,24,321 मैट्रिक और 99,540 इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी शामिल हैं।
परीक्षा केंद्रों की संख्या
- मैट्रिक: 1232 परीक्षा केंद्र
- इंटरमीडिएट: 757 परीक्षा केंद्र
- कुल: 1989 परीक्षा केंद्र पूरे झारखंड में
परीक्षा का समय
- मैट्रिक परीक्षा:
सुबह 9:45 बजे से दोपहर 12:35 बजे तक (पहली पाली) - इंटरमीडिएट परीक्षा:
दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक (दूसरी पाली)
रांची जिले में 139 परीक्षा केंद्र
राजधानी रांची में कुल 139 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
- मैट्रिक: 87 केंद्र | परीक्षार्थी: 32,723
- इंटर: 52 केंद्र | परीक्षार्थी: 23,197

24 घंटे सक्रिय कंट्रोल रूम
परीक्षा के दौरान किसी भी समस्या या शिकायत के समाधान के लिए जैक कार्यालय में 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर
- 79090-84613
- 93041-07317
रांची कार्यालय:
- 7485093433
- 7485093436
- 0651-2261466
दुमका (संताल परगना) कार्यालय:
- 8969269055
- 06434-236134
अनुशासन और अफवाहों से बचने की अपील
जैक ने सभी केंद्राधीक्षकों और जिला प्रशासन को परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अभिभावकों, परीक्षार्थियों और आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अफवाह या भ्रामक सूचना पर भरोसा न करें।
फर्जी प्रश्नपत्र वायरल करने पर सख्त कार्रवाई
बोर्ड ने चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर फर्जी या पुराने प्रश्नपत्र वायरल करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी तरह की गड़बड़ी की सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
परीक्षा के दौरान विशेष ट्रैफिक व्यवस्था
ट्रैफिक डीएसपी प्रमोद केशरी के अनुसार, परीक्षा अवधि में शहर में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है।
खास तौर पर दोपहर 12:30 बजे और शाम 5:00 बजे के बाद अतिरिक्त निगरानी रखी जाएगी, ताकि परीक्षार्थियों को आने-जाने में कोई परेशानी न हो।










