तीन दिन बाद फरार आरोपी लंबोदर पलाई को बोलानी पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/बड़बिल (रिपोर्ट–संजय सिन्हा):बोलानी थाना कांड संख्या 17/26 के तहत POCSO एक्ट में फरार नामजद आरोपी लंबोदर पलाई को बीते मंगलवार को बोलानी पुलिस की टीम ने जोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत डीडीएम कार्यालय के निकट से गिरफ्तार कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बोलानी पुलिस ने आरोपी का लोकेशन ट्रेस कर उसे धरदबोचा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को रात्रि में ही चालान कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Sunrise Enclave

बताया जा रहा है कि आरोपी लंबोदर पलाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद से वह तीन दिनों से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी को लेकर बोलानी क्षेत्र के लोगों द्वारा लगातार प्रशासन पर दबाव बनाया जा रहा था, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट