झारखंड कैबिनेट की बैठक में 27 प्रस्ताव मंजूर, सीएम हेमंत सोरेन ने केंद्रीय बजट पर उठाए सवाल

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Jharkhand cabinet meeting approves 27 proposals झारखंड

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: रांची में गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड मंत्रिमंडल की अहम बैठक हुई, जिसमें कुल 27 प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्र सरकार के हालिया बजट पर कड़ा रुख अपनाया।

यह भी पढ़ें: भाजपा शासित एमसीडी के जनविरोधी बजट का सदन में “आप” और भाजपा पार्षदों ने किया विरोध – अंकुश नारंग

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

सीएम सोरेन ने कहा कि बजट में आम लोगों को राहत देने वाले ठोस कदम नजर नहीं आते। उन्होंने विशेष रूप से कृषि और अन्य प्रमुख क्षेत्रों का उल्लेख करते हुए सवाल उठाया कि आखिर इस बजट से आम नागरिक को वास्तविक लाभ क्या मिलेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि रोजमर्रा की जरूरत की चीजें जैसे दाल और चावल लगातार महंगी हो रही हैं, जिससे आम परिवारों पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है। उनके मुताबिक विकास के दावों के बीच महंगाई की स्थिति चिंता बढ़ाने वाली है। असम दौरे से जुड़े सवालों पर मुख्यमंत्री ने वहां के चाय बागान मजदूरों की स्थिति को लेकर चिंता जताई और श्रमिकों की हालत में सुधार की जरूरत पर जोर दिया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---