---Advertisement---

‘O Romeo’ एडवांस बुकिंग रिपोर्ट: Shahid Kapoor की फिल्म ने रिलीज से पहले मचाई हलचल

By Riya Kumari

Published :

Follow
Shahid Kapoor

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : Shahid Kapoor और Triptii Dimri स्टारर फिल्म ‘O Romeo’ 13 फरवरी को वैलेंटाइन वीक के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी यह स्टाइलिश एक्शन-थ्रिलर रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाती दिख रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग में बीते 24 घंटों में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया है।

यह भी पढे : Rajpal Yadav चेक बाउंस केस: तिहाड़ जेल से पहले इमोशनल बयान, सोनू सूद ने बढ़ाया हाथ

24 घंटे में 3 गुना बढ़ी एडवांस बुकिंग

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार सुबह तक फिल्म के 16,577 टिकट बिके थे, जो गुरुवार सुबह 10 बजे तक बढ़कर 50,648 टिकट हो गए।

  • ग्रॉस एडवांस कलेक्शन: ₹1.19 करोड़
  • ब्लॉक सीटों सहित ग्रॉस: ₹3.27 करोड़

देशभर में फिल्म के करीब 8,595 शोज लिस्टेड हैं और रिलीज से पहले अभी भी लगभग 24 घंटे की प्री-बुकिंग बाकी है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अंतिम दिन बुकिंग में और तेजी आ सकती है।

मर्दानी 3’ को एडवांस बुकिंग में पछाड़ा

रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ ने रिलीज से पहले 1.16 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग की थी। ‘ओ रोमियो’ इस आंकड़े को पार कर चुकी है, जिससे फिल्म की मजबूत ओपनिंग की उम्मीद बढ़ गई है।

ओपनिंग डे कलेक्शन का अनुमान

ट्रेड पंडितों के अनुसार, फिल्म 5-7 करोड़ रुपये नेट ओपनिंग कर सकती है। यदि ऑन-स्पॉट बुकिंग और शाम के शो में तेजी रही, तो यह आंकड़ा 8-9 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।

हालांकि, ‘बॉर्डर 2’ के पास फिलहाल ज्यादा प्राइम टाइम शोज हैं। यदि एग्जिबिटर्स ‘ओ रोमियो’ के शोज बढ़ाते हैं, तो ओपनिंग और बेहतर हो सकती है।

वैलेंटाइन वीकेंड का मिलेगा फायदा?

Shahid Kapoor की ‘लवर बॉय’ इमेज और वैलेंटाइन वीकेंड का फायदा फिल्म को मिल सकता है। इससे पहले वैलेंटाइन रिलीज पर आई ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। विशाल भारद्वाज और Shahid Kapoor की जोड़ी ‘कमीने’ और ‘हैदर’ जैसी सफल फिल्में दे चुकी है, जिससे दर्शकों की उम्मीदें और बढ़ गई हैं।

क्या वर्ड ऑफ माउथ बनाएगा गेम?

फिल्म की असली परीक्षा रिलीज के बाद दर्शकों के रिव्यू और वर्ड ऑफ माउथ पर निर्भर करेगी। यदि कंटेंट दमदार रहा, तो ‘ओ रोमियो’ बॉक्स ऑफिस पर लंबी रेस की घोड़ी साबित हो सकती है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---