सोशल संवाद / जमशेदपुर : शहर के ऐतिहासिक एवं श्रद्धा के प्रमुख केंद्र आंध्र भक्त श्री राम मंदिरम, बिष्टुपुर (स्थापना वर्ष 1919) में दिनांक 15 फरवरी 2026 (रविवार) को अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं वैदिक विधि-विधान के साथ अज्या (घृत) अभिषेकम् एवं महाशिवरात्रि महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढे : राज्य में स्कूली बच्चों को अब मिलेगी स्वेटर की राशि,15 जिलों में से पांच जिलों को एक भी पैसे नहीं मिले
भगवान शिव की कृपा से आयोजित इस पावन अवसर पर मंदिर प्रबंधन समिति ने समस्त श्रद्धालुओं को सपरिवार आमंत्रित किया है। प्रातः 4:30 बजे से 6:30 बजे तक अज्या (धृत,घी) अभिषेकम् संपन्न होगा, जिसमें श्रद्धालु अपने नाम एवं राशि के अनुसार अभिषेक कराकर उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना कर सकते हैं।
महाशिवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत प्रातः 8:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक निरंतर जलाभिषेक किया जाएगा तथा रात्रि 10:00 बजे विशेष पूजा अनुष्ठान का आयोजन होगा।
कार्यक्रम के दौरान
- जलाभिषेक
- महा रुद्राभिषेक
- सहस्रनाम अर्चना
- मंत्र पुष्पांजलि
- प्रसाद वितरण
जैसे विविध आध्यात्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे।
मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस दिव्य आयोजन का हिस्सा बनें तथा भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करें।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
9709028036 / 7050312988
— आयोजन समिति
आंध्र भक्त श्री राम मंदिरम, बिष्टुपुर, जमशेदपुर










