सोशल संवाद / डेस्क : Apple Inc. ने इस हफ्ते iOS 26.3 अपडेट रोलआउट किया है और कंपनी ने iPhone यूजर्स को इसे तुरंत इंस्टॉल करने की सलाह दी है। इस लेटेस्ट अपडेट में 39 सिक्योरिटी पैच शामिल हैं, जिनमें एक गंभीर खामी भी थी जिसका दुरुपयोग हैकिंग के लिए किया जा रहा था।

यह भी पढे : Passkey vs Password: क्यों पासवर्ड अब सुरक्षित नहीं? जानिए पासकी के फायदे
डायनामिक लिंक एडिटर की खामी से था खतरा
कंपनी के अनुसार, डायनामिक लिंक एडिटर से जुड़ी एक सुरक्षा कमजोरी का फायदा उठाया जा रहा था। यह वही कोड है जो iPhone या MacBook पर किसी भी प्रोग्राम के लॉन्च होते ही सबसे पहले एक्टिव होता है। इस खामी के जरिए हैकर्स डिवाइस की अनऑथराइज्ड एक्सेस हासिल कर सकते थे।
Apple ने पुष्टि की है कि उसे इस इश्यू की जानकारी थी और अब iOS 26.3 में इसे पूरी तरह फिक्स कर दिया गया है। ऐसे में यूजर्स के लिए अपडेट इंस्टॉल करना बेहद जरूरी हो गया है।

iPhone अपडेट कैसे करें?
अगर आप पुराने iOS वर्जन का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो तुरंत अपडेट करें:
- Settings में जाएं
- General पर टैप करें
- Software Update चुनें
- iOS 26.3 डाउनलोड और इंस्टॉल करें
अपडेट के दौरान डिवाइस को Wi-Fi से कनेक्ट रखें और पर्याप्त बैटरी सुनिश्चित करें।
iPhone से Android डेटा शेयरिंग हुई आसान
iOS 26.3 में केवल बग फिक्स ही नहीं, बल्कि एक नया क्रॉस-प्लेटफॉर्म डेटा ट्रांसफर टूल भी जोड़ा गया है। अब यूजर्स iPhone और Android डिवाइस को पास रखकर ऐप्स, फोटोज, मैसेज और कॉन्टैक्ट्स आसानी से ट्रांसफर कर सकेंगे।
इससे iPhone से Android या Android से iPhone पर स्विच करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगा।










