---Advertisement---

आकाश सिन्हा बने आजसू यूथ जिला संयोजक, मंटू शुक्ला नगर संयोजक नियुक्त

By Riya Kumari

Published :

Follow
आकाश सिन्हा बने आजसू यूथ जिला संयोजक, मंटू शुक्ला नगर संयोजक नियुक्त

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) ने संगठन विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए आकाश सिन्हा को आजसू यूथ का जिला संयोजक तथा मंटू शुक्ला को आजसू पार्टी का नगर संयोजक मनोनीत किया है।

यह भी पढे : कोलकाता-शिलांग इंडिगो फ्लाइट को बम की धमकी, दमदम एयरपोर्ट पर अलर्ट, जांच जारी

इस संबंध में जानकारी देते हुए पार्टी के प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस  ने बताया कि दोनों कार्यकर्ता लंबे समय से संगठन के प्रति निष्ठापूर्वक कार्य करते रहे हैं, इसी सक्रियता को देखते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पार्टी नेतृत्व ने दोनों नव-नियुक्त संयोजकों को निर्देश दिया है कि वे शीघ्र ही जिला एवं महानगर स्तर पर अपनी-अपनी पूरी टीम का गठन करें तथा बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने के लिए BLA-2 (बूथ लेवल एजेंट) तैयार करें। संगठन विस्तार की यह जिम्मेदारी प्राथमिकता के आधार पर पूरी करने को कहा गया है।

वही आजसू पार्टी जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने विश्वास जताया कि आकाश सिन्हा और मंटू शुक्ला के नेतृत्व में युवाओं एवं शहरी और ग्रामीण  क्षेत्रों में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में गति आएगी।

जिला अध्यक्ष  ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वे संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर नए संयोजकों का सहयोग करें और बूथ स्तर तक पार्टी की पकड़ मजबूत करें।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---