Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

महाशिवरात्रि पर केबुल टाउन मंदिर में रुद्राष्टकम पाठ, विजेताओं का सम्मान

By Riya Kumari

Published :

Follow
महाशिवरात्रि पर केबुल टाउन मंदिर में रुद्राष्टकम पाठ, विजेताओं का सम्मान
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर रविवार को श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर, केबुल टाउन में रुद्राष्टकम का सस्वर पाठ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर खुशवंत, दूसरे स्थान पर आदित्य राज और तीसरे स्थान पर शिवांश लाल रहे।

यह भी पढे : मानगो चुनाव में संध्या सिंह को समर्थन, कायस्थ मंच पदाधिकारियों का सामूहिक इस्तीफा

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

विजेताओं के साथ ही सभी प्रतिभागियों को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक और श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर जीर्णोद्धार समिति के संयोजक सरयू राय ने पुरस्कृत और सम्मानित किया। सभी प्रतिभागियों को अर्द्धनारीश्वर की एक तस्वीर, प्रशस्ति पत्र और 501 रुपये नकद दिये गये।

इस मौके पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा कि सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में रुद्राष्टकम की महती भूमिका है। रामायण लिखने वाले तुलसीदास के आराध्य थे श्री राम और श्रीराम के आराध्य रहे श्रीशंकर। इस प्रकार से देखें तो रुद्राष्टकम आराध्य के आराध्य के बारे में लिखी गई है। इसमें आठ स्लोक हैं जिनका हर सनातनी को प्रतिदिन पाठ करना चाहिए। अगर आठ श्लोक नहीं पढ़ सकते तो एक-दो श्लोक जरूर पढ़ना चाहिए। यह सनातन के हित में होगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में आशुतोष राय, साकेत गौतम, असीम पाठक, ब्रजेश सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, कुणाल कुमार, राहुल कुमार, विकास कुमार, अमित चौधरी, समरेश कुमार आदि की महती भूमिका रही।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator