Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

इतिहास पर बनेगी भव्य फिल्म ‘Jai Somnath’, संजय लीला भंसाली और केतन मेहता पहली बार साथ

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Sanjay Leela Bhansali new film Jai Somnath
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: भारतीय सिनेमा के मशहूर फिल्ममेकर Sanjay Leela Bhansali और Ketan Mehta पहली बार एक साथ काम करने जा रहे हैं। दोनों मिलकर ‘Jai Somnath’ नाम की फिल्म बना रहे हैं, जो भारत के इतिहास से जुड़ी एक महत्वपूर्ण घटना पर आधारित होगी।

यह भी पढ़ें: महाशिवरात्रि पर रिलीज हुआ ‘Nagabandham’ का टीज़र, महेश बाबू ने किया लॉन्च, भव्य दृश्यों ने बढ़ाया उत्साह

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी 11वीं सदी के उस दौर को दिखाएगी, जब Mahmud of Ghazni ने गुजरात स्थित Somnath Temple पर हमला किया था। इतिहास में इस घटना को केवल विनाश ही नहीं, बल्कि बाद में पुनर्निर्माण और दृढ़ता के प्रतीक के रूप में भी देखा जाता है।

इस प्रोजेक्ट की खासियत दो बड़े फिल्ममेकर्स का साथ आना है। भव्य सेट और शानदार विजुअल्स के लिए मशहूर भंसाली और ऐतिहासिक विषयों को गंभीरता से पर्दे पर उतारने के लिए जाने जाने वाले केतन मेहता का यह सहयोग फिल्म को खास बना सकता है।

फिल्म का निर्माण Bhansali Productions और Maya Movies के बैनर तले किया जा रहा है। निर्देशन और कहानी की जिम्मेदारी केतन मेहता संभाल रहे हैं। फिलहाल फिल्म की रिलीज साल 2027 के लिए तय मानी जा रही है और इसे आने वाले समय की बड़ी ऐतिहासिक फिल्मों में गिना जा रहा है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator