Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

महाशिवरात्रि पर रिलीज हुआ ‘Nagabandham’ का टीज़र, महेश बाबू ने किया लॉन्च, भव्य दृश्यों ने बढ़ाया उत्साह

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Mahesh Babu launches Nagabandham teaser
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: महाशिवरात्रि के मौके पर दर्शकों का इंतज़ार खत्म हो गया है। माइथोलॉजी और एक्शन से भरपूर फिल्म Nagabandham का टीज़र जारी कर दिया गया है, जिसने रिलीज होते ही दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है।

यह भी पढ़ें: ‘O Romeo’ में Shahid Kapoor की सबसे बड़ी फीस, दो कलाकारों ने बिना पैसो का किया काम

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

फिल्म का निर्देशन अभिषेक नामा ने किया है, जबकि इसमें मुख्य भूमिका में विराट कर्णा नजर आएंगे। बड़े पैमाने पर बनी इस फिल्म के टीज़र में भव्य सेट, प्रभावशाली विजुअल और आध्यात्मिक कथा की झलक देखने को मिल रही है। टीज़र को खास बनाने वाली बात यह रही कि इसे सुपरस्टार महेश बाबू ने लॉन्च किया, जिसके बाद फिल्म को लेकर चर्चा और तेज हो गई।

कहानी हिमालय की पृष्ठभूमि में रचे गए एक रहस्यमयी मंदिर और उससे जुड़ी दिव्य शक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है। टीज़र में पौराणिक तत्व, इतिहास और एक्शन का मेल दिखाई देता है, जिससे यह एक बड़े कैनवास की फिल्म का अहसास कराता है।

तकनीकी पक्ष की बात करें तो सिनेमैटोग्राफी, बैकग्राउंड स्कोर और वीएफएक्स को लेकर भी फिल्म की काफी सराहना हो रही है। हाल ही में प्रसाद पीसीएक्स, हैदराबाद में आयोजित विशेष स्क्रीनिंग के दौरान दर्शकों और मीडिया ने टीज़र को जबरदस्त प्रतिक्रिया दी।

फिल्म में नभा नतेश, ईश्वर्या मेनन, महेश मांजरेकर, जगपति बाबू और मुरली शर्मा सहित कई जाने-माने कलाकार नजर आएंगे। शुरुआती प्रतिक्रिया को देखते हुए ‘नागबंधम’ अब साल 2026 की बहुप्रतीक्षित पैन-इंडिया फिल्मों में गिनी जा रही है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator