सोशल संवाद/जमशेदपुर : मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता का प्रचार अभियान तेज हो गया है. इस अभियान में सोमवार को कांग्रेस के कई बड़े नेता भी शामिल हुए और सुधा गुप्ता के साथ प्रचार किया. इस दौरान कांग्रेस के जिला पर्यवेक्षक बलजीत सिंह बेदी, जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह, गुरदीप सिंह, जसवंत सिंह जस्सी, गुरुशरण सिंह, रजनीश सिंह, कौशल प्रधान, निधि मिश्रा, लख कुमार, आशुतोष सिंह, शाहिद समेत तमाम लोगों ने अपनी ताकत लगायी. आपको बता दें कि कांग्रेस ने सुधा गुप्ता का समर्थन करने का ऐलान किया है.

ये भी पढे : अब पंचायतों में खुलेंगे सरकारी कियोस्क जिले के 6 प्रखंडों में 15 लाख की लागत से होगा निर्माण
वहीं, इंडिया गठबंधन दल ने भी उनका समर्थन किया है. इस दौरान सुधा गुप्ता ने अपने कारपेट छाप पर लोगों से मुहर लगाकर चुनाव में जीत दिलाने की अपील की. सुधा गुप्ता ने लोगों के बीच अपने चुनावी वादे की जानकारी दी और बताया कि वे विकास करने के लिए चुनाव में है और उनका मानगो नगर निगम क्षेत्र के साथ भावनात्मक जुड़ाव है. मानगो की जनता के लिए बन्ना गुप्ता ने जो विकास के काम किये है, वह गति को और बढ़ाने के लिए वे काम करेंगी, जिसके लिए समर्थन देने की अपील की. इस दौरान मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता के पक्ष में गौड़ बस्ती, कृष्णानगर, ऋषभ अपार्टमेंट, गुनमय कॉलोनी, मानगो चौक, मून सिटी, गरीब कॉलोनी, ओल्ड पुरुलिया रोड में प्रचार किया गया. इस दौरान पूरी भीड़ सुधा गुप्ता जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे.
इस दौरान सुधा गुप्ता ने घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया और उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की. जनसंपर्क अभियान के दौरान कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने मानगो मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता का फूल-मालाओं से स्वागत किया. समर्थकों के बीच सुधा गुप्ता जिंदाबाद’ के नारे गूंजते रहे. पदयात्रा को विभिन्न मोहल्लों में उत्साहजनक समर्थन मिला और लोगों ने सुधा गुप्ता को विजयी बनाने का भरोसा दिलाया. इस पदयात्रा में कई स्थानीय कार्यकर्ता व समर्थक शामिल रहे.










