सोशल संवाद/डेस्क : दिल्ली नगर निगम के राजभाषा विभाग द्वारा आज निगम मुख्यालय, सिविक सेंटर में “निगम आलोक पत्रिका-2025” का विमोचन एवं हिंदी कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति की अध्यक्षा सत्य शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। साथ ही अतिरिक्त आयुक्त, संजीव मित्तल भी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में निगम के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

ये भी पढे : Holi 2026: 3 या 4 मार्च कब मनाई जाएगी होली? भद्रा और चंद्रग्रहण से बदला कार्यक्रम

कार्यक्रम के दौरान “निगम आलोक पत्रिका-2025” का विधिवत विमोचन किया गया। हिंदी कार्यशाला में राजभाषा के प्रभावी प्रयोग, प्रशासनिक कार्यों में हिंदी के संवर्धन तथा भाषा की सरलता और सशक्त अभिव्यक्ति पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर स्थायी समिति की अध्यक्ष सुश्री सत्या शर्मा ने कहा कि राजभाषा हिंदी केवल संवाद का माध्यम ही नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान और प्रशासनिक सशक्तिकरण का आधार है। दिल्ली नगर निगम में हिंदी के प्रयोग को और अधिक प्रोत्साहित करने के लिए ऐसे आयोजन अत्यंत आवश्यक हैं।

सुश्री सत्या शर्मा ने प्रशासनिक कार्यों में हिंदी के अधिकतम उपयोग पर बल देते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राजभाषा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु प्रेरित किया।










